India vs South Africa Test Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. 14 नवंबर से शुरू होने जा रही इस टेस्ट सीरीज में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आएंगे. पंत इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें तीन महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा. हालांकि, पंत अब पूरी तरह से फिट हैं और वापसी करने के लिए तैयार हैं. पंत को उपकप्तान भी बनाया गया है. उनके अलावा, स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
शुभमन गिल कप्तानी वाली इस टीम में केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. वहीं, ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नीतिश कुमार रेड्डी को चुना गया है. गेंदबजों की बात करें तो कुलदीप यादव स्पिन विभाग की कमान संभालेंगे, जबकि पेस अटैक की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी. वहीं, एक बार फिर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में नहीं चुना गया है. शमी फिलहाल रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन फिर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- IND vs SA टेस्ट टीम चयन में उलटफेर, शमी-पाटीदार समेत 4 हकदार खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
6 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
52 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines