Who is Mohsin Naqvi: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हुआ. टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया. सूर्या ब्रिगेड ने पहले ही बता दिया था कि वो ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे. मोहसिन इसके बाद कप अपने साथ ले गए और टीम इंडिया ने बिना किसी ट्रॉफी के साथ जीत सेलिब्रेट की. नकवी इसी कारण काफी चर्चा का विषय बने हैं. आइए जानते हैं कि मोहसिन नकवी कौन हैं और वो किस तरह से ACC के चीफ बन गए.
कौन हैं मोहसिन नकवी?
मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट हैं और वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान सरकार में भी वो बड़े पद पर है. वो पाक के गृहमंत्री हैं और हमेशा से भारत विरोधी बयान देने के लिए जाने जाते हैं. PCB चीफ नकवी को फरवरी 2024 में ACC का अध्यक्ष बनाया गया. बता दें कि मोहसिन नकवी को पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर का करीबी माना जाता है. उनके पाक नेता आसिफ अली जरदारी के साथ भी रिश्ते अच्छे हैं. मार्च 2024 में उन्हें पाकिस्तान का गृहमंत्री बनाया गया. इसके बाद से वो ये अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: मोहसिन नकवी को PM MODI के ट्वीट से लगी मिर्ची, रिएक्शन देकर खड़ा कर दिया नया विवाद
भारत विरोधी पोस्ट करते हैं मोहसिन नकवी
जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जारी किया था और पाकिस्तान की हालत बिगाड़ दी थी. उस समय मोहसिन नकवी ने कई सारे भारत विरोधी स्टेटमेंट दिए थे. कुछ दिनों पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें रोनाल्डो प्लेन क्रैश वाला सेलिब्रेशन करके गोल का जश्न मना रहे थे. कुछ ऐसा ही इशारा हारिस रऊफ ने भी एशिया कप 2025 में 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान किया था.
नकवी कैसे बने ACC चीफ?
मोहसिन नकवी ने कभी प्रोफेशनल लेवल पर क्रिकेट नहीं खेला. इसके बावजूद उन्हें फरवरी 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन के रूप में चुना गया. एशियन क्रिकेट काउंसिल में शुरुआत से ही रोटेशनल पॉलिसी चलती आई है. इसी वजह से बोर्ड मेंबर्स के बीच प्रेसिडेंट का पद चेंज होता रहता है. जय शाह ACC प्रेसिडेंट थे लेकिन ICC चेयरमैन बने के लिए उन्होंने ये पद छोड़ा. बाद में कुछ समय के लिए श्रीलंका के शम्मी सिल्वा ने पद संभाला. ACC की मीटिंग हुई और अप्रैल 2025 में मोहसिन को ACC का चीफ बना दिया गया. एशिया कप में ट्रॉफी विवाद के बाद अब नकवी के हाथ से ये पद जा भी सकता है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines