India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 61 रनों से जीत हासिल की. यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 8वीं जीत भी रही. इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. इससे पहले भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया था.
वहीं, इस हार से पाकिस्तान की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है और अब उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ अपना अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में फिर से भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है? आइए जानते हैं क्या है समीकरण.
सुपर-8 में नहीं होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर
अगर पाकिस्तान की टीम नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीत लेते ही तो वह ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन सुपर-8 में पहुंचने के बाद भी पाकिस्तान का सामना भारत से नहीं होगा. दरअसल, इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 20 टीमों को चार ग्रुप A, B, C और D में बांटा गया है. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जाएगी. फिर इन 8 टीमों को दो नए ग्रुप में बांटा जाएगा और वहां राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले होंगे और हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में खेलेगी.
हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने टीमों की प्री-सीडिंग कर दी थी. भारत को X1 और पाकिस्तान को Y3 स्लॉट दिया गया है. जबकि इंग्लैंड Y1, ऑस्ट्रेलिया को X2, न्यूजीलैंड को Y2, वेस्टइंडीज को X3, पाकिस्तान को Y3, साउथ अफ्रीका को X4 और श्रीलंका को Y4 किया गया. इसका मतलब है कि सुपर-8 में दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में रहेंगी, इसलिए सुपर-8 स्टेज पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला संभव नहीं है.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान की हार देखने से पहले ही स्टेडियम से भागे मोहसिन नकवी, ‘शर्मसार’ PCB चीफ का वीडियो वायरल
सेमीफाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला
लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं तो भिड़ंत हो सकती है, लेकिन उसके लिए भी कंडीशन है. सुपर-8 स्टेज में एक टीम को अपने ग्रुप में पहले नंबर पर और दूसरी को दूसरे ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहना होगा. अगर दोनों अपने-अपने ग्रुप में टॉप करें या दोनों दूसरे स्थान पर रहें, तो सेमीफाइनल में भी आमना-सामना नहीं होगा.
वहीं, अगर दोनों टीमें सपुर-8 में अपने-अपने ग्रुप में टॉप रहे तो फिर भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार 2007 में भिड़ी हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में शुरू हुई अपने ही खिलाड़ियों की फजीहत, बाबर-शादाब से लेकर शाहीन तक की बजी बैंड
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines