IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार फैंस को हरदम रहता है। भले ही ये मुकाबला किसी भी खेल का हो। दोनों देश के फैंस हर हाल में अपनी टीम को मैच जीतते हुए ही देखना चाहते हैं। ऐसे में आज जब दोनों टीम एक-दूसरे के खिलाफ चीन में खेली जा रही एशियन ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में आपस में भिड़ेगी तो फैंस चाहेंगे कि इसमें उनकी टीम को जीत मिले। इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का कैसा सफर रहा है और कौन सी टीम का पलड़ा इस मैच में भारी है। इसपर इस रिपोर्ट में विस्तार से चर्चा करते हैं।
सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है दोनों टीम
हॉकी की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान दोनों का ही सफर अब तक शानदार रहा है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ग्रुप स्टेज की पहली टीम बनी थी। तो वहीं, अम्माद बट के नेतृत्व में पाकिस्तान भी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है और सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुका है।
कैसा रहा भारत का सफर
भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है। 3 बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने पिछले साल पाकिस्तान को हराकर ही इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक चीन को 3-0, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 से हराया है। जबकि टीम ने साउथ कोरिया से 2-2 से ड्रॉ मैच खेला है। टीम ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच आज पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक के बाद आज पहली बार मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कहां देख सकेंगे मैच
पाकिस्तान का कैसा रहा प्रदर्शन
पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच ड्रॉ खेले हैं। मलेशिया और साउथ कोरिया के खिलाफ टीम ने 2-2 से ड्रॉ खेला है, जबकि टीम ने जापान को 2-1 और चीन को 5-1 के अंतर से हराया है।
कहां देख सकेंगे मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच दोपहर 1:15 बजे (भारतीय समयनुसार) खेला जाएगा। इस मैच को सोनी नेटवर्क के टेन-1 व टेन-2 एचडी चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा सोनी लिव एप और सोनी वेबसाइट पर भी मैच को लाइव देखा सकेगा।
ये भी पढ़ें:- बीच मैदान जब धोनी पर बुरी तरह भड़के आशीष नेहरा, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
25 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
59 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines