हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे विराट कोहली, 2 मार्च को बड़े रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर फॉर्म में वापसी कर ली है। किंग कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मुकाबले में भी इस फॉर्म को जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Virat Kohli

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर फॉर्म में वापसी कर ली है। किंग कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मुकाबले में भी इस फॉर्म को जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे। 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली इतिहास रचने के लिए उतरेंगे। कोहली के पास इस मुकाबले में कुल 7 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ रचेंगे इतिहास 

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली ने अभी तक 299 मैच खेले हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वो इस फॉर्मेट में 300 मुकाबले पूरे कर लेंगे। कोहली टीम इंडिया के लिए 300 वनडे मैच खेलने वाले 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी 300 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं।

सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में 36 रन बनाते ही नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12 हजार रन पूरे कर लेंगे। मौजूदा समय में विराट कोहली नंबर 3 पर खेलते हुए 232 पारियों में 11964 रन बनाए हैं। कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन

कोहली के पास बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग दोनों ने अब तक 6 शतक लगाए हैं। कोहली 2 मार्च को 7वां शतक जड़कर सहवाग से आगे निकल सकते हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने अब तक वाइट बॉल क्रिकेट के आईसीसी टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के बराबर 23 अर्धशतक जड़े हैं।

किंग कोहली दुबई में एक और अर्धशतक मार कर लिस्ट में सबसे आगे निकल सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में किंग कोहली फिलहाल 7वें नंबर पर नजर आ रहे हैं। कोहली 141 रन बनाते ही चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे। मौजूदा समय में कोहली के 651 रन हैं तो वहीं नंबर 1 पर मौजूद क्रिस गेल के 791 रन हैं।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में चलता है कोहली का बल्ला 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कोहली ने कुल 6 अर्धशतक जड़े हैं। कोहली के अलावा शिखर धवन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम भी 6 अर्धशतक दर्ज हैं। ऐसे में 2 मार्च को एक और अर्धशतक जड़कर लिस्ट में किंग सबसे आगे निकल सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में अब तक कोहली ने एक बार भी न्यूजीलैंड का सामना नहीं किया है। 2 मार्च को किंग कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार खेलेंगे। इसके साथ ही कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में 8 अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली जड़ेंगे ‘तिहरा शतक’, धोनी-सचिन के क्लब में होंगे शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola