IND vs NZ: बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से 2 मार्च को होने वाला है। जिसके पहले टीम इंडिया अपने कई खिलाड़ियों के खराब फिटनेस से परेशान नजर आ रही थी। अब लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का फिटनेस अपडेट सामने आ गया है। इससे साफ हो गया है की रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे या नहीं?
रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया अपडेट
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं थे। ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही थी कि हिटमैन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं। बुधवार को रोहित ने अभ्यास नहीं करने का फैसला और बाकी खिलाड़ियों पर फोकस करते हुए नजर आए। अब टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट ने हिटमैन के फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, ‘वह बिल्कुल ठीक है। उन्हें यह चोट पहले भी हो चुकी है और वो इसे मैनेज करना जानते हैं।’
प्लेइंग 11 में रोहित खेलेंगे या नहीं?
कोच रेयान टेन डोशेट ने भले ही रोहित शर्मा के फिटनेस का अपडेट दे दिया हो, लेकिन उन्होंने उनकी प्लेइंग 11 में जगह को लेकर नहीं बताया। फिट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा सेमीफाइनल से पहले आराम करने का रिस्क नहीं लेंगे और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
कप्तान रोहित शर्मा से पहले मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के भी फिटनेस पर सवाल थे। हालांकि 2 मार्च से पहले सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। हिटमैन ने भी शुक्रवार को नेट्स में जमकर समय बिताया है। टीम इंडिया 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ ही साथ 4 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की भी तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़े: Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में भारत के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती? समझिए क्या बन रहे हैं समीकरण
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
7 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines