India vs New Zealand: टीम इंडिया को शनिवार को पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 113 रनों से हार मिली। इससे टीम का घरेलू मैदान पर 12 साल से टेस्ट सीरीज ना हारने का सिलसिला भी टूट गया। टीम पर अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस शर्मनाक हार के बाद अब टीम मैनेजमेंट एक्शन मोड़ में आ गई है, जहां उसने तीसरे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के लिए नया फरमान जारी कर दिया है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए अब सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले के बाद सभी खिलाड़ियों का मुंबई टेस्ट शुरू होने से दो दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में शामिल होना जरूरी होगा। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को 30 और 31 अक्टूबर को दो दिन प्रैक्टिस के लिए उपस्थित रहने को कहा है। यह जरूरी है और कोई भी इसे छोड़ नहीं सकता है।’
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: क्या इन 4 सीनियर प्लेयर्स को बाहर करने का आ गया टाइम? कतार में खड़े हैं ये चार युवा
पहले ऑप्शनल था ट्रेनिंग सेशन
इससे पहले खिलाड़ियों के लिए टेस्ट मैच शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ट्रेनिंग करना ऑप्शनल था ताकि वो तरोताजा रह सकें। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चौंकाने और शर्मनाक टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब ऐसा नहीं होगा। अकसर देखा गया है कि सीनियर ट्रेनिंग से बचते हैं या खेल शुरू होने से पहले हल्की ट्रेनिंग करना पसंद करते हैं।
टीम के लिए काफी अहम तीसरा टेस्ट
मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट टीम इंडिया के लिए अब काफी अहम हो गया है। जीत से न केवल भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होने से पहले टीम को जरूरी मूमेंटम भी मिलेगा। जहां तक भारतीय क्रिकेट टीम का सवाल है तो पुणे टेस्ट खत्म होने के बाद रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं, जबकि टीम के बाकी मेंबर सोमवार को मुंबई पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: कागजी शेर मैदान पर ढेर, धरा का धरा रह गया कोहली-रोहित का अनुभव, कुछ तो शर्म करो टीम इंडिया!
संबंधित खबरें
SAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
13 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
25 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
43 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
51 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines