IND vs IND A Intra Squad Match: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड में इंडिया और इंडिया ए के बीच इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जा रहा है। इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारियों को ओर ज्यादा मजबूत कर रहे हैं। जहां पहले दिन बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाए थे तो वहीं दूसरे दिन सरफराज खान ने शतक लगाया। इसके अलावा दूसरे दिन गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह फीके साबित हुए, जिसके चलते अब टीम इंडिया की थोड़ी टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सीरीज से पहले बुमराह का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए बेहद जरुरी है, क्योंकि इस सीरीज में बुमराह का एक-एक ओवर काफी अहम होने वाला है।
दूसरे दिन बुमराह को नहीं मिली कोई विकेट
दूसरे दिन जहां मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विकेट हासिल किए थे, तो वहीं जसप्रीत बुमराह विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे। दूसरे दिन बुमराह ने 7 ओवर डाले थे, इस दौरान उन्होंने 36 रन खर्च किए थे और उनको कोई सफलता नहीं मिली थी। अब तीसरे दिन देखने वाली बात होगी कि बुमराह की गेंदबाजी कैसी रहती है?
इसके अलावा अर्शदीप सिंह भी विकेट नहीं चटका पाए थे। अर्शदीप सिंह ने 12 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 52 रन खर्च किए थे। वहीं मोहम्मद सिराज ने 86 रन देकर 2 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। नीतीश रेड्डी को भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया, जिन्होंने 1 विकेट हासिल किया था।
इंडिया ए ने बनाए 299 रन
दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 6 विकेट खोकर 299 रन बनाए थे। इंडिया ए की तरफ से सरफराज खान ने 76 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी, तो ईशान किशन ने 45 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 39 रन बनाए थे। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 38 रन की पारी खेली थी। बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- WTC फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में होगा बड़ा बदलाव! पैट कमिंस ने दिया हिंट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
4 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
16 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
20 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines