Rohit Sharma Angry Yashasvi Jaiswal Sarfaraz Khan: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों के बीच ड्रामा भी देखने को मिलता है। रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में सामने आया। यहां यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान पारी घोषित होने से पहले ही पवेलियन लौटने लगे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच भी पारी घोषित करने को लेकर कंफ्यूजन दिखाई दिया। जिसे देख कप्तान रोहित शर्मा बिफर गए। वे दोनों बल्लेबाजों से खासे नाराज हुए और उन्होंने दोनों को वापस बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया।
क्यों हुआ कंफ्यूजन?
ये नजारा भारत की पारी के बीच ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हुआ। जैसे ही ड्रिंक्स आईं, यशस्वी, सरफराज ने अपनी ड्रिंक्स लीं और थोड़ी देर बाद ही पवेलियन की ओर जाने लगे। उन्हें बिना अनुमति वापस आता देख कप्तान रोहित शर्मा नाराज हुए और उन्होंने वापस लौटने का इशारा कर दिया। दरअसल, ये कंफ्यूजन इसलिए हुआ क्योंकि यशस्वी और सरफराज इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट और जैक क्रॉली को पवेलियन की ओर जाते हुए देख रहे थे। उन्हें देख यशस्वी और सरफराज भी पीछे-पीछे जाने लगे। बेन और जैक को लगा कि भारत ने पारी घोषित कर दी है। यशस्वी और सरफराज को भी ऐसा ही लगा। हालांकि कप्तान रोहित ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की थी।
https://twitter.com/rolex_viratian/status/1759149066301415449
बेन डकेट और जैक क्रॉली की वजह से बढ़ा कंफ्यूजन
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि बेन डकेट और जैक क्रॉली जब पवेलियन जाने लगे तो उन्हें ऐसा करते देख इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स भी खासे नाराज थे। जैक और बेन जब पवेलियन से लौटने लगे तो वे अपनी टीम के रूम की ओर देख रहे थे। संभवतया उन्हें वहां से कोई इशारा मिला हो, लेकिन यहां गलती जैक, बेन, यशस्वी और सरफराज की नजर आई।
https://twitter.com/AdiRo__45/status/1759172606458995182
बेन डकेट और जैक क्रॉली से अंपायर्स भी नाराज
उन्हें या तो अपने कप्तान से इसके बारे में पूछना चाहिए था या फिर अंपायर्स से बात करनी चाहिए थी। चारों ही खिलाड़ी बिना किसी से बात किए पवेलियन लौट गए थे। आखिरकार उन्हें बाउंड्री लाइन के पास से ही वापस लौटना पड़ा। अंपायर्स भी इस बात पर नाराज नजर आए। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की। भारतीय टीम ने एक ओवर खेला। इसके बाद पारी घोषित कर दी गई। हालांकि जब रोहित शर्मा पारी घोषित करने लगे तो राजकोट में मौजूद फैंस ने इसे न करने की गुजारिश भी की। वे यशस्वी और सरफराज की बल्लेबाजी देखना चाहते थे।
https://twitter.com/hardy0_9/status/1759127436950921623
भारत ने 434 रन से जीता मुकाबला
टीम इंडिया ने इस मैच में इंग्लैंड को 557 रन का टार्गेट दिया। जिसके जवाब में पूरी टीम 122 रन पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने ये मुकाबला 434 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 5, कुलदीप यादव ने 2, अश्विन और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 214 और 68 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ध्रुव जुरेल की मुस्तैदी, मोहम्मद सिराज का थ्रो; देखते रह गए बेन डकेट
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का आया तूफान, राजकोट में जड़ दिया लगातार दूसरा दोहरा शतक
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
15 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
20 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
59 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines