Virender Sehwag Makes Fun of England Bazball: इंग्लैंड की टीम के लिए जब से बेन स्टोक्स ने कप्तानी संभाली है और ब्रेंडन मैकुल्लम टेस्ट टीम के कोच बने, उसके बाद टीम में बैजबॉल का जन्म हुआ। दरअसल बैजबॉल किसी चीज या किसी नियम का नाम नहीं है। बल्कि टेस्ट क्रिकेट में वनडे या टी20 स्टाइल में खेलने के तरीके को बैजबॉल कहा गया। इंग्लैंड ने इस तरीके से सफलता भी पाई। लगातार स्टोक्स और मैकुल्लम की जोड़ी आने के बाद इंग्लैंड की टीम जीतती गई। मगर अब भारत में आकर बैजबॉल फुस्स होता दिखा। यहां मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-3 से पिछड़ गई और भारत ने एक मैच बाकी रहते ही सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस दौरे पर पूरी तरह इंग्लैंड के बैजबॉल का अभी तक मजाक बना है और इस पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी मजे ले लिए हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को रांची टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद अंग्रेजों के मजे लिए। उन्होंने एक मीम शेयर किया और WTC पॉइंट्स टेबल की फोटो शेयर की। इसके अलावा उनका कैप्शन जो था वो काफी शानदार था। उनके इस कैप्शन से इंग्लैंड के फैंस को काफी मिर्ची लग सकती है। सहवाग का वैसे अंदाज ही यही है और वह इसी तरीके से अपनी बेबाक और मजाकिया बयानबाजी के लिए मशहूर हैं।
क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?
दरअसल सहवाग ने रांची टेस्ट में भारत की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बदले पॉइंट्स टेबल को लेकर अंग्रेजों का मजाक उड़ाया। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम अभी तक तीन जीत, पांच हार और एक ड्रॉ टेस्ट के बाद टेबल में 8वें स्थान पर है। लगातार अपने बैजबॉल का डंका बजाने वाली इंग्लिश टीम का भारतीय सरजमीं पर बुरा हाल है। इसी को लेकर सहवाग ने एक्स पर लिखा,’कर लो एंटरटेनमेंट इंग्लैंड. जीत जैसी बोरिंग चीज भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड कर लेंगे।’ इसके साथ उन्होंने एक मीम भी शेयर किया जिसमें लिखा था, हां यह कर लो पहले।
आपतो बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। जबकि पूर्व चैंपियन न्यूजीलैंड पहले और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। भारत का विनिंग पर्सेंट करीब 64 का है तो न्यूजीलैंड 75 के साथ टॉप पर है। मगर न्यूजीलैंड ने सिर्फ 4 मैच खेले हैं। आगामी सीरीज में अगर न्यूजीलैंड पहला मैच भी ऑस्ट्रेलिया से हारी तो भारत टॉप पर आ जाएगा। उधर अगर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच जीत लिया तो टीम इंडिया की पोजीशन और मजबूत हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रांची में जीत के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान, इशारों-इशारों में हार्दिक और ईशान को सुनाया!
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के खिलाड़ी हनुमा विहारी ने बयां किया दर्द, बताया एक नेता के कारण छिनी कप्तानी
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines