India vs England: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज करके जोरदार वापसी की है। जोस बटलर की टीम ने भारत को 172 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन इसके जवाब में भारत 145 रन ही बना सका। इंग्लैंड बेशक यह मैच जीतने में कामयाब रहा, लेकिन इसके बाद भी भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।
चक्रवर्ती ने अपने कोटे के चार ओवरों में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए और उन्हें इस लाजवाब प्रदर्शन के दम पर मैच का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। हालांकि उनका यह प्रयास टीम के काम ना सका, जहां टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय बैटिंग ऑर्डर ध्वस्त हो गया। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम को फिल सॉल्ट के रूप में पहला विकेट जल्दी मिल गया। लेकिन इसके बाद बेन डकेट और कप्तान जोस बटलर के बीच साझेदारी ने भारतीय टीम को मुसीबत में डाल दिया। यहां टीम को वरुण ने ही संकट से निकाला और बटलर को आउट कर बड़ी राहत दिलाई।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कारण, कहां हो गई टीम इंडिया से चूक
वरुण चक्रवर्ती ने लगाया ‘पंजा’
वरुण ने आगे चलकर इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर तहस-नहस करते हुए जेमी स्मिथ और जेमी ओवरटन को लगातार गेंदों पर आउट किया, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 87/3 से गिरकर 116/6 हो गया। वरुण यहीं नहीं रुके, बल्कि आगे उन्होंने ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर को स्पिन में फंसाकर अपने विकेटों की संख्या पांच कर दी। लियाम लिविंगस्टोन ने आखिर में 24 गेंदों पर 43 रनों की तेज पारी खेलकर मेहमान टीम को कुछ हद तक संभलने में मदद की, जिससे टीम का स्कोर 170 के पार चला गया।
चक्रवर्ती ने रचा इतिहास
भारत राजकोट में बेशक मैच नहीं जीत सका, लेकिन भारतीय स्पिनर वरुण ने अपनी फिरकी के दम पर नया इतिहास रच दिया है, जहां अब वो भारत और इंग्लैंड के बीच एक बाइलेटरल टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। यही नहीं, वह खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक से ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने किया।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: फिर फ्लॉप ‘SKY’, खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही पीछा, भारतीय कप्तान का हाल बेहाल
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
23 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines