IND vs ENG: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस के मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। बीसीसीआई की कोशिश नई टीम बनाने की है। इस बार सभी की नजर तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल पर टिकी हुई है। वहीं, नीतीश रेड्डी भी इस सीरीज में धमाल मचाना चाहेंगे। आइये जानते हैं कि आप इस सीरीज के मैच कहां पर लाइव देख सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
इस सीरीज के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। ऐसे में आप इसे स्टार्स स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मैच देख सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश पर भी मैच को लाइव दिखाया जाएगा। आप जियो टीवी पर भी मैच देख सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड की टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 22 जनवरी- पहला टी20, कोलकाता (शाम 7 बजे से)
- 25 जनवरी- दूसरा टी20, चेन्नई (शाम 7 बजे से)
- 28 जनवरी- तीसरा टी20, राजकोट (शाम 7 बजे से)
- 31 जनवरी- चौथा टी20, पुणे (शाम 7 बजे से)
- 2 फवरी- पांचवा टी20, मुंबई (शाम 7 बजे से)
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम: जॉस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines