IND vs ENG: हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी मुकाबले में इंग्लैंड तो कभी टीम इंडिया आगे नजर आती है। मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट हासिल कर लिए हैं। इस बीच भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल ने अंपायर क्रिस गैफनी से एक मांग की, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उसके बाद लाइव मैच में ऋषभ पंत का गुस्से वाला रूप देखने को मिला।
क्यों अंपायर पर आया ऋषभ पंत को गुस्सा?
हेडिंग्ले टेस्ट मैच में एक समय इंग्लैंड की टीम तेजी से रन बना रही थी। हैरी ब्रुक ने हर भारतीय गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया तो वहीं कप्तान बेन स्टोक्स भी पीछे नहीं रह रहे थे। उस समय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कप्तान गिल ने अंपायर क्रिस गैफनी से खराब हो चुकी गेंद को बदलने की मांग की। गैफनी का मानना था कि गेंद अभी इतनी खराब नहीं हुई है कि उसे बदलना पड़े। ऐसे में उपकप्तान ऋषभ पंत को गुस्सा आ गया और उन्होंने अंपायर के सामने ही बॉल को फेंक दिया। जिसे देखकर सभी दर्शक तेजी से शोर मचाने लगे। हालांकि इसके बाद पंत ने अपने गुस्से को शांत किया।
टीम इंडिया के पास हैं वापसी का मौका
खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने 5 विकेट गंवाकर 286 रन बना लिए हैं। मौजूदा समय में हैरी ब्रुक 46 रन बनाकर तो वहीं जैमी स्मिथ 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीसरे दिन के खेल में प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले 106 रनों के स्कोर पर ओली पोप को पवेलियन भेजा। उसके बाद मोहम्मद सिराज ने बेन स्टोक्स को 20 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। भारतीय टीम के 1 विकेट लेते ही गेंदबाज बल्लेबाजी करने उतरेंगे। ऐसे में इंग्लिश टीम को जल्द ही ऑल आउट करना होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत के पास नंबर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज बनने का मौका! एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ सकते हैं पीछे
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
16 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
29 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
41 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines