IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सीरीज के अहम मुकाबले के 3 दिन पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी बड़े फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइडेट के प्लेयर्स से मिलने पहुंचे। जहां पर भारतीय खिलाड़ी फुटबॉल जर्सी पहने हुए नजर आए। वहीं यूनाईडेट के खिलाड़ी भारतीय जर्सी में नजर आए। इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
फुटबॉल जर्सी पहने नजर आए भारतीय स्टार
लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कुछ दिन आराम करने का फैसला किया। जिसके बाद 20 जुलाई को टीम मैनचेस्टर पहुंची। जहां पर टीम ने अभ्यास करने से पहले वहां की मशूहर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइडेट के खिलाड़ियों से मिलने का फैसला किया। दरअसल इन दोनों ही टीमों के जर्सी स्पॉन्सर एडिडास है। उसी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलवाया। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर भी एडिडास ने अपलोड की है। भारतीय कोच गौतम गंभीर और मैनचेस्टर यूनाइडेट के कोच रुबेन एमोरिम भी एक दूसरे के मिले। जिसकी तस्वीर भी अब सामने आ गई है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस दौरान हैरी मैग्वायर के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
मोहम्मद सिराज ने फुटबॉल मैदान पर खेला क्रिकेट
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस दौरान हैरी मैग्वायर के साथ क्रिकेट भी खेला। जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत इस दौरान गोल करने का प्रयास करते हुए नजर आए। ऋषभ पंत ने इस क्लब के बड़े स्टार ब्रूनो फर्नान्डिस को अपना बैट भी गिफ्ट किया। जिस पर उन्होंने अपना ऑटोग्राफ भी दिया हुआ था। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरान हैरी मैग्वायर और मेसन माउंट के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। बुमराह इस फुटबॉल क्लब के बहुत बड़े फैन भी हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैचों के लिए तरस जाएंगे फैन्स? WCL के बाद इन बड़े इवेंट्स में भी खिलाड़ी कर सकते हैं बायकॉट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
47 mins agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
57 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
2 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
2 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
3 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
3 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
3 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines