Team India Playing XI: कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की जोरदार शुरुआत की है। भारत ने वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी और अभिषेक शर्मा की जोरदार बैटिंग के दम पर पहले मैच में आसान जीत दर्ज की। दोनों टीम अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को दो-दो हाथ करेंगी। आइए एक नजर डालते हैं कि इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकते हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत के सभी बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। टीम ने इंग्लैंड से मिले 133 रनों के टारगेट को सिर्फ तीन विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया। यहां बैटिंग के मोर्चे पर सिर्फ सूर्यकुमार ही फेल रहे, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके। गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात की जाए तो वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में रवि बिश्नोई को छोड़कर भारत के लगभग सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: शमी को पहले मैच में क्यों नहीं मिला मौका? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताई रणनीति
रवि बिश्नोई को नहीं मिला एक भी विकेट
उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 22 रन खर्च किए। बिश्नोई भारत की तरफ से एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। उनके इस प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट उनकी जगह अगले मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका दे सकती है। उनके कोलकाता में पहला मैच खेलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन टॉस के बाद उनकी प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो गई।
शमी ने 14 महीने बाद की नेशनल टीम में वापसी
मैच खत्म होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कि तीन स्पिनर खिलाने की वजह से शमी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया। बता दें कि इस सीरीज के साथ शमी ने 14 महीने बाद नेशनल टीम में वापसी की। उन्होंने आखिरी बार साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला था।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्यकुमार, आंकड़े दे रहे गवाही
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
22 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
40 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines