India vs England: टीम इंडिया मंगलवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में टी-20 सीरीज का तीसरा मैच जीतते-जीतते रह गई, जहां इंग्लिश टीम को 26 रनों से जीत नसीब हुई। इस हार के बाद भी भारत सीरीज में 2-1 से आगे है, जहां सीरीज में अभी दो मैच बाकी हैं। मैच हारने के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच का टर्निगं पॉइंट बताया है। उन्होंने कहा कि टीम के लिए जब तक हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल क्रीज पर थे, तब तक हम मैच में थे।
उन्होंने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘मुझे लगा कि बाद में थोड़ी घास होगी। हार्दिक-अक्षर जब बैटिंग कर रहे थे, तब हमें 24 गेंदों पर 55 रन की जरूरत थी। उस समय हमें लगा कि मैच हमारे हाथ में है। इसका क्रेडिट आदिल रशीद को देना चाहिए, जिन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। यह बताता है कि वह एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं। उन्होंने हमें स्ट्राइक रोटेट नहीं करने दी।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: राजकोट में इन तीन खिलाड़ियों ने डुबाई लुटिया, अंग्रेजों के आगे टीम इंडिया चारों खाने चित
सूर्यकुमार ने की वरुण की तारीफ
सूर्यकुमार ने आगे वरुण चक्रवर्ती की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘वरुण एक ऐसा खिलाड़ी है जो बहुत मेहनत कर रहा है। उसका अनुशासन बहुत अच्छा है और इसलिए उसे नतीजे मिले हैं।’ इंग्लैंड की पारी के दौरान वरुण चक्रवर्ती गेंद से खूब चमके और उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में पांच विकेट झटके। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को आउट करने के बाद वरुण ने इंग्लैंड की टीम का मिडिल ऑर्डर साफ करते हुए भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा फाइव विकेट हॉल हासिल किया।
बैटिंग में भी हमें काफी चीजें सीखनी हैं- सूर्यकुमार
राजकोट में मिली हार भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी हार थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार ने इस अनुभव से सीखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने माना कि 127 रनों पर जब इंग्लैंड की टीम के आठ विकेट गिर गए थे तो वहां से उन्हें 170 रन बनाने देना हमारी गलती थी। उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा टी-20 मैच से सीखते हैं। 127/8 की स्थिति से 170 रन देना बहुत ज्यादा था। बल्लेबाजी में भी हमें कुछ चीजें सीखनी हैं।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: फिर फ्लॉप ‘SKY’, खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही पीछा, भारतीय कप्तान का हाल बेहाल
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
14 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines