Ravindra Jadeja 600 Wickets: इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर के मैदान पर सर जडेजा का जादू सिर चढ़कर बोला। जड्डू के आगे इंग्लिश टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। जडेजा ने अपने 9 ओवर में सिर्फ 26 रन खर्च करते हुए तीन बड़े विकेट अपनी झोली में डाले। जडेजा ने आदिल राशिद को क्लीन बोल्ड करने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। जडेजा भारत की ओर से 6 हजार रन और 600 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं।
जडेजा का चला जादू
पहले वनडे मुकाबले में रविंद्र जडेजा की घूमती गेंदों पर इंग्लिश बल्लेबाजों जमकर थिरकते हुए नजर आए। जडेजा ने अपने स्पिन जाल में इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को फंसाया। विकेट चटकाने के साथ-साथ ही जडेजा काफी किफायती भी रहे और उन्होंने 9 ओवर में सिर्फ 26 रन दिए। जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। वह यह कारनामा करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। जडेजा से पहले भारत की ओर से अनिल कुंबले, आर अश्विन, हरभजन सिंह और कपिल देव ही इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।
जड्डू बने पहले स्पिनर
रविंद्र जडेजा भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 हजार रन और 600 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। जडेजा से पहले यह कारनामा कोई भी भारतीय स्पिनर नहीं कर सके हैं। फास्ट बॉलर्स में भारत की ओर से जडेजा के अलावा यह कारनामा सिर्फ कपिल देव कर सके हैं। जडेजा ने 323 विकेट टेस्ट क्रिकेट में चटकाए हैं। वहीं, वनडे फॉर्मेट में जड्डू ने कुल 223 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। टी-20 इंटरनेशनल में सर जडेजा के नाम 54 विकेट दर्ज हैं।
चकनाचूर एंडरसन का रिकॉर्ड
रविंद्र जडेजा इसके साथ ही भारत और इंग्लैंड वनडे सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा के नाम अब कुल 41 विकेट हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा है। एंडरसन ने भारत-इंग्लैंड एकदिवसीय सीरीज में 40 विकेट चटकाए। भारत की ओर से 50 ओवर के फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी जडेजा के ही नाम है।
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
9 mins agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
1 hr agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
2 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
4 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
5 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines