India vs England Ravichandran Ashwin 100th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा सीरीज का यह पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। धर्मशाला में यह मुकाबला हो रहा है। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरे। इस मैच की पहली पारी में अश्विन ने चार विकेट अपने नाम किए। अपने 100वें टेस्ट में अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया। इसके बाद अपने एक रिएक्शन से उन्होंने दिल जीत लिया। इस पारी में कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके और भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो गेंदबाज बेस्ट परफॉर्मर होता है वो मैदान से जाते वक्त गेंद को हवा में उठाकर दर्शकों का अभिवादन करता है।
रविचंद्रन अश्विन ने जीता दिल
इस पारी में जब इंग्लैंड की टीम 218 रन पर ढेर हो गई तो कुलदीप यादव पारी के बेस्ट गेंदबाज थे। परंपरा के मुताबिक उन्होंने मैदान से जाते-जाते गेंद अपने हाथ में ले रखी थी। मगर अश्विन का यह 100वां टेस्ट था और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए तो कुलदीप ने गेंद अश्विन को सौंपी और कहा कि वह गेंद लेकर दर्शकों का अभिवादन करें। लेकिन अश्विन ने यहां सभी का दिल जीता और गेंद वापस कुलदीप को दी और कहा कि आप बेस्ट परफॉर्मर हैं और आप ही गेंद को उठाएं और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करें।
देखें पूरे Moment का वीडियो
अश्विन-कुलदीप ने लिए 9 विकेट
रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने इस पारी में मिलकर 9 विकेट अपने नाम किए। अश्विन ने चार विकेट लिए और कुलदीप यादव ने अपने टेस्ट करियर का चौथा फाइव विकेट हॉल लिया। वहीं रवींद्र जडेजा ने भी एक विकेट लिया और इस तरह सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए। इंग्लैंड के लिए पारी में 79 रन बनाकर जैक क्रॉली टॉप स्कोरर रहे।
इंग्लैंड की पारी डगमगाई
इंग्लैंड की टीम इस मैच में पहले खेलने उतरी। टीम की शुरुआत अच्छी रही और ओपनिंग करने आए बेन डकेट व जैक क्रॉली ने 64 रन जोड़े। फिर दूसरे सेशन में टीम का स्कोर एक वक्त पर 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन था। यहां से पारी एकदम डगमगा गई और 43 रन में ही टीम के 7 विकेट गिर गए। 183 पर टीम का स्कोर था 8 विकेट। 9वें विकेट के लिए बेन फोक्स और शोएब बशीर ने 35 रन जोड़े। लेकिन उसके बाद 218 पर पूरी टीम सिमट गई। इस पिच को कहा जा रहा था पेसर की मददगार होगी, मगर यहां भी स्पिनर्स का जलवा दिखा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मनाते रहे सरफराज खान लेकिन फिर भी नहीं माने कप्तान
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे अंग्रेज; धर्मशाला में खोला पंजा, पूरा किया खास ‘पचासा’
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines