India vs England Umpires Call Controversy Shubman Gill Wicket: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल रांची टेस्ट में जिस तरह से आउट हुए उसके बाद विवाद खड़ा हो गया। शोएब बशीर की गेंद पर वह LBW होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उनके विकेट के बाद अंपायर्स कॉल को लेकर फिर से सवाल उठने लगा। दरअसल पिछले मुकाबले के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंपायर्स कॉल पर सवाल उठाए थे। पर रांची टेस्ट में उन्हें इसी नियम का फायदा भी मिला। शुभमन गिल जिस तरह आउट हुए उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी। इसके बाद अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स फैंस के निशाने पर आ गए।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल राजकोट टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स झल्लाए नजर आ रहे थे। उन्होंने अंपायर्स कॉल को लेकर सवाल उठाया था। अब रांची टेस्ट में अंपायर्स कॉल के नियम के चलते ही स्टोक्स को गिल का विकेट मिला। शुभमन गिल शोएब बशीर की गेंद पर आउट हुए। गेंद ऑफ स्टंप के काफी ज्यादा बाहर पिच हुई थी। इसके बाद लेग स्टंप के एकदम बाहर के हिस्से पर जा लगी। फील्ड अंपायर ने इसे आउट दिया लेकिन गिल ने रिव्यू ले लिया। अंपायर्स कॉल के कारण गिल को बाहर जाना पड़ा। वह 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। गिल ही नहीं इस पारी में भारत के तीन खिलाड़ी अंपायर्स कॉल के कारण आउट हुए। रजत पाटीदार और अश्विन भी अंपायर्स कॉल पर आउट हुए।
https://twitter.com/EdenGardens1214/status/1761307390144577752
फैंस ने स्टोक्स को किया ट्रोल
इसके बाद फैंस लगातार बेन स्टोक्स को लेकर पोस्ट करने लगे। लोगों का कहना था कि क्या अब स्टोक्स अंपायर्स कॉल हटवाएंगे। लोगों ने कहा कि क्या अभी भी वह अंपायर्स कॉल के खिलाफ हैं। स्टोक्स ही नहीं पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड भी फैंस के निशाने पर आए। ब्रॉड ने भी अंपायर्स कॉल के खिलाफ बयान दिया था। वहीं अंपायर्स भी लगातार इस मैच में गलत फैसले लेते दिखे हैं। भारतीय गेंदबाजी के दौरान अंपायर्स द्वारा कई गलत फैसले लिए गए थे। वहीं जब इंग्लैंड की बॉलिंग शुरू हुई तो कई भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ आए फैसले चर्चा का विषय रहे।
https://twitter.com/Aishaa0017/status/1761313235599237275
क्या होता है अंपायर्स कॉल?
अंपायर्स कॉल की बात करें तो यह नियम डीआरएस का है। यह तब लागू होता है जब किसी बल्लेबाज को पगबाधा (LBW) आउट दिया जाता है। इसमें जब गेंद बॉल ट्रैकिंग के दौरान लेग स्टंप के बाहरी हिस्से को छूती हुई जाती दिखती है तो वहां अंपायर्स कॉल रोल में आता है। इसके तहत अगर फील्ड अंपायर अगर आउट देता है तो अंतिम फैसला आउट माना जाता है। अगर फील्ड अंपायर नॉट आउट देता है तो बल्लेबाज नॉट आउट रहता है। अगर अंपायर्स कॉल के तहत बल्लेबाज आउट या नॉटआउट होता है तो इस केस में जो भी टीम डीआरएस लेती है वो बर्बाद नहीं होता बल्कि रिटेन हो जाता है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘… सारा भाभी जैसी हो;’ रांची टेस्ट के दौरान सुर्खियों में सारा तेंदुलकर, फैंस ने लगाए नारे
यह भी पढ़ें- खतरे में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का करियर, जल्द हो सकता है बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
20 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
21 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines