IND vs ENG Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होना जा रहा है। पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का निगाहें सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी। साउथ अफ्रीका की धरती पर आखिरी टी-20 सीरीज में बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले तिलक वर्मा और संजू सैमसन इंग्लैंड टीम के खिलाफ भी रंग जमाने को बेकरार होंगे। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी के कमबैक पर हर किसी की नजर रहेगी।
कैसी खेलती है ईडन गार्डन्स की पिच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। कोलकाता के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। पिच पर बढ़िया बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छा से आती है। इसके साथ ही ईडन गार्डन्स की आउटफील्ड पर काफी तेजी मानी जाती है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी पिच से अच्छी मदद मिलती है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
ईडन गार्डन्स के मैदान पर अब तक कुल मिलाकर 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मैचों में मैदान मारा है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 7 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। यानी कोलकाता के इस ग्राउंड पर चेज करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। ईडन गार्डन्स मैदान पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 155 का रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 137 का है।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 162 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया था, जो इस मैदान पर सबसे बड़ा चेज भी है। साल 2022 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 65 रन की धांसू पारी खेली थी। सूर्या की पारी के दम पर भारत ने कैरेबियाई टीम को पटखनी दी थी।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines