Kuldeep Yadav Should Play: भारत और इंग्लैंड के बीच अभी टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच में जीत दर्ज की है। कई सारे फैंस और विशेषज्ञ श्रृंखला की शुरुआत से ही कुलदीप यादव के खेलने की उम्मीद लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें मौका नहीं दिया गया है। अब केविन पीटरसन ने कहा है कि भारतीय टीम कुलदीप यादव की गेंदबाजी मिस कर रही है।
केविन पीटरसन का कुलदीप यादव को लेकर चौंकाने वाला बयान
TimesofIndia.com से बात करते हुए केविन पीटरसन ने कहा, ‘उन्हें कुलदीप को खेलने का मौका देने की जरूरत है। भारत ने एक मैच जीता और हारा लेकिन वो गेंदबाजी में विविधता (वेरिएशन) मिस कर रहे हैं। जब मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर मेंटर था, तो मैं कई बार उनके साथ बैठा और मैंने उनसे इंग्लैंड में गेंदबाजी को लेकर बात की। मैंने उनसे इस विषय में काफी बात की थी कि कैसे और किस जगह गेंदबाजी करनी है। मैंने उनके साथ काफी समय बिताया और उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगेगा। उन्हें खेलना और विकेट लेना पसंद है। मैं अपने साथी को खेलते हुए देखना चाहूंगा।’
देखा जाए तो कुलदीप जैसे मैच विनर को बेंच पर बैठाना टीम की बड़ी गलती हो सकती है और उन्हें आगे इसका नुकसान हो सकता है।
क्या कुलदीप यादव को मिलेगी लॉर्ड्स टेस्ट में जगह?
भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया और जीत अपने नाम कर ली। मुकाबले के बाद शुभमन गिल ने बताया कि जसप्रीत बुमराह तीसरे मुकाबले के लिए टीम में वापसी करेंगे। हालांकि, कुलदीप के लिए अभी जगह बनाना आसान नहीं होगा। दूसरे टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर खेले थे और उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम ने आठवें नंबर पर एक ऐसे खिलाड़ी को जगह देने की कोशिश की है, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी कर सके। साफ तौर पर सुंदर, कुलदीप से बल्लेबाजी के मामले में काफी आगे हैं। भारतीय टीम अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए बल्लेबाजी को कमजोर नहीं करना चाहेगी। इसी वजह से वॉशिंगटन ही तीसरे मुकाबले में खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार किया ऐसा कारनामा, जिम्बाब्वे को पारी और 236 रन से हराया
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
48 secs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
40 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines