IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट का चौथा दिन शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने मैच में पकड़ बना रखी है और उनके पास खबर लिखे जाने तक 275 से ज्यादा रन की बढ़त है। भारतीय गेंदबाजों ने काफी ज्यादा रन लुटाए हैं। अमूमन बुमराह किफायती गेंदबाजी करते हैं लेकिन अब उनके नाम शर्मनाक शतक जुड़ गया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पहली बार 100 से ज्यादा रन दिए हैं और उनके लिए यह किसी कलंक से कम नहीं है।
जसप्रीत बुमराह का निराशाजनक गेंदबाजी प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह को खेलना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रहता है। इसी वजह से वो अमूमन कम रन देते हैं और कोई बल्लेबाज उनके खिलाफ जोखिम नहीं उठाता है। मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन उन्होंने खूब रन लुटाए हैं। जसप्रीत ने 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था। देखा जाए तो उनके टेस्ट करियर को 7 साल हो गए हैं। अब तक बुमराह ने कभी टेस्ट मैच की एक पारी में 100 से ज्यादा रन नहीं दिए थे। बुमराह के नाम अब कलंक जुड़ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में बुमराह ने खबर लिखे जाने तक 33 ओवर डालकर 2 विकेट झटके हैं और 112 रन दिए हैं। जसप्रीत ने गेंद से शतक लगा दिया है।
बुमराह ने मैनचेस्टर से पहले सबसे ज्यादा रन कब लुटाए थे?
जसप्रीत बुमराह ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले कभी 100 के ऊपर रन नहीं दिए थे। इसके पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में एक पारी में 99 रन दिए थे और 4 विकेट अपने नाम किए थे। जसप्रीत का कम रन देने का टेस्ट में दमदार रिकॉर्ड अब टूट गया है।
जसप्रीत ने दूसरे बार फेंके 30 से ऊपर ओवर
जसप्रीत बुमराह ने अपने 7 साल के टेस्ट करियर में दूसरी बार 30 से ज्यादा ओवर फेंके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में हुई टेस्ट सीरीज में चेन्नई में 36 ओवर फेंके थे। इसके बाद मैनचेस्टर टेस्ट दूसरा मौका है, जब बुमराह ने एक पारी में 30 से ज्यादा ओवर डाले हैं। खबर लिखे जाने तक जसप्रीत ने 33 ओवर डाले हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट-रोहित की विरासत को टीम इंडिया ने लुटाया, विदेश में फ्लॉप शो से नाम डुबाया!
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
22 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
23 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
39 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines