India A Tour of England: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया। इस दौरे पर भारत ए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मैच खेलेगा। दौरे के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर को टीम इंडिया का कोच बनाया गया है। यह दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका होगा और इससे उन्हें इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एडजस्टमेंट बिठाने में मदद मिलेगी।
ऋषिकेश के एंडिया ए टीम का कोच बनने की जानकारी ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के सीनियर जर्नलिस्ट गौरव गुप्ता ने दी है। उनके मुताबिक, कानिटकर को लेकर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘कानिटकर के पास खिलाड़ियों के साथ काम करने का अच्छा अनुभव है और उनकी रणनीतिक सोच टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी। उनकी कोचिंग से इंग्लैंड की परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।’
भारत के लिए इतने मैच खेले हैं कानिटकर
भारत के लिए दो टेस्ट और 34 वनडे खेलने वाले ऋषिकेश पिछले कुछ सालों में बतौर कोच महिला क्रिकेट में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने बतौर बैटिंग कोच भारतीय महिला टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में भी काम किया था। उनकी कोचिंग में खिलाड़ियों की तकनीक और मानसिक मजबूती में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: टेस्ट में विराट के कद का खिलाड़ी, 68 का औसत भी नहीं दिला सका टीम में जगह
इंडिया ए टीम का इंग्लैंड दौरा जून-जुलाई 2025 में प्रस्तावित है, जिसमें टीम को चार दिवसीय और लिमिटेड ओवरों के मैच खेलने हैं। इस दौरे का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट के लेवल की तैयारी करवाना और भारतीय टीम के भविष्य के लिए बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करना है। कानिटकर के कोच बनने के साथ ही यह उम्मीद की जा रही है कि भारत की युवा ब्रिगेड इस दौरे में शानदार प्रदर्शन करेगी और सीनियर टीम में जगह बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाएगी।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उप-कप्तान, विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे, शुभमन गिल और साई सुदर्शन।
भारत ए टीम का पूरा शेड्यूल
30 मई से 2 जून – इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए, कैंटरबरी।
6 जून से 9 जून – इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए, नॉर्थम्पटन।
13 जून से 16 जून – इंट्रा-स्क्वाड मैच, बेकेनहैम।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए रजत पाटीदार को इंडिया ‘ए’ में क्यों नहीं मिली जगह? RCB के लिए मचाया धमाल
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
25 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
47 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines