IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। मुकाबले के 1 दिन पहले टीम इंडिया के प्लेइंग 11 पर भी चर्चा तेजी से चल रही है। हालांकि उस चर्चा में इंडिया ए के कप्तान का नाम शामिल नहीं है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को बड़ी चेतावनी दी है। उनका मानना है कि टीम इंडिया से पहले ही एक गलती हो चुकी है, अब उन्हें लीड्स टेस्ट मैच से पहले दूसरी गलती नहीं करनी चाहिए।
मोहम्मद कैफ ने दी टीम इंडिया को बड़ी सलाह
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने सरफराज खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस बीच अभिमन्यु ईश्वरन की भी प्लेइंग 11 में जगह बनती नहीं नजर आ रही है। जिसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘अभिमन्यु ईश्वरन को साई सुदर्शन से पहले प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। ईश्वरन के 27 प्रथम श्रेणी शतकों और लगभग 8 हजार फर्स्ट क्लास रनों का सम्मान किया जाना चाहिए। सरफराज को बाहर करके, जिन्होंने इंग्लैंड में इंडिया ए के लिए रन बनाए, चयनकर्ताओं ने गलती की। उन्हें ईश्वरन को लीड्स टेस्ट से बाहर रखकर उसे दोहराना नहीं चाहिए।’
अभिमन्यु ईश्वरन ने बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन
इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने अभी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 68 और 80 रनों की पारी खेलकर खुद को साबित किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक अभिमन्यु ईश्वरन ने 103 मैचों में 48.70 की औसत से 7841 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। अभिमन्यु कई बार टीम इंडिया में टेस्ट डेब्यू के बेहद करीब पहुंचे हैं, लेकिन अलग-अलग कारणों से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। इस इंग्लैंड दौरे पर ईश्वरन के पास टेस्ट डेब्यू करने का गोल्डन चांस है।
ये भी पढ़ें: SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के पथुम निसांका का पलटवार, शतक जड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि
संबंधित खबरें
IPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
27 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 hr agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
1 hr agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
2 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
5 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines