IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। टीम इंडिया को इस सीरीज के तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। राजकोट में हुए मैच में टीम इंडिया 26 रन से हार गई थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पांड्या ने बनाए थे। इसके बाद भी उनकी काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। हार्दिक ने इस मैच में धीमी पारी खेली थी और आखिरी के ओवरों के आउट हो गए थे, जिस वजह से टीम इडिया को हार का समन करना पड़ा था। इस पारी के दौरान उनकी एक कमजोरी भी सामने आई है।
सामने आई हार्दिक की कमजोरी
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या ने 35 गेंदों में 40 बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 114.28 का था। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगाए थे। इस बार भी वो स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए। स्पिनर्स के खिलाफ वो एक चौका भी लगा सके थे। बढ़ते दबाव की वजह से उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा था।
ये पहली बार नहीं है, जब हार्दिक स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। अपने टी20 करियर में स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने 377 गेंदें खेली हैं। इस दौरा उन्होंने 43.00 की औसत से 430 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 114.05 का रहा है। आप को जानकरी हैरानी होगी कि हार्दिक पंड्या ने टी20 में 35.28% डॉट गेंदें खेली हैं। इस फॉर्मेट को देखते हुए, ये काफी ज्यादा डॉट बॉल हैं। वो इस दौरान 10 बार स्पिनर्स के खिलाफ आउट भी हुए हैं।
जानें कैसा रहा है तेज गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन
तेज गेंदबाजों के खिलाफ हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अपने टी20 करियर में उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 866 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उन्होंने 152.42 के स्ट्राइक रेट से 1320 रन बनाए हैं।। इसमें उन्होंने 104 चौके और 70 छक्के लगाए हैं। तेज गेंदबाजों ने उन्हें 52 बार आउट किया है। हार्दिक पांड्या इस समय टीम में फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे हैं। ऐसे में स्पिनर्स के खिलाफ ये आंकड़े टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines