IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग से निराश कर दिया। जिसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने भी निराश कर दिया। इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर दिया। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी शामिल हो गया है। इसी के साथ पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने टीम इंडिया को जीतने का प्लान बताया है।
सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को दी बड़ी सलाह
भारतीय टीम के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 465 रन बनाने में सफल रही। गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही चले अन्य गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया। बुमराह ने हालांकि 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस बीच 3 विकेट तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘बुमराह को खेल के सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। उम्मीद है कि उन्हें दूसरे छोर से और सपोर्ट मिलेगा जिससे वो 5 टेस्ट खेल सकें। इससे भारत सीरीज में बना रहेगा।’
अकेले नजर आ रहे हैं जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया जब इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई तो तेज गेंदबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही थी। आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज से सभी को बहुत उम्मीदें थी। हालांकि पहले ही टेस्ट मैच में इन दोनों गेंदबाजों की हवा निकल गई। शार्दुल ठाकुर तो पार्ट टाइम गेंदबाज नजर आ रहे थे। वहीं रवींद्र जडेजा भी अपने रंग में नहीं नजर आए। जिसके कारण ही गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अकेले ही नजर आ रहे हैं। सीरीज जीतने के लिए बुमराह को अन्य गेंदबाजों का साथ मिलना बेहद अहम है।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में चमके ईशान किशन, पहली ही पारी में जड़ दिया धमाकेदार अर्धशतक
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines