IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है। केएल राहुल ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और शतक जड़ दिया। क्रिकेट का घर कहे जाने वाले लॉर्ड्स में शतक लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए खास उपलब्धि होती है। वो दूसरी बार लॉर्ड्स में शतक बना चुके हैं। अब राहुल ने खास मौके पर चुप्पी तोड़ी है और उनका सम्मान भी हुआ।
केएल राहुल को शतक जड़ने के बाद मिला सम्मान
बीसीसीआई ने एक खास वीडियो जारी किया, जहां केएल राहुल की लॉर्ड्स में शतक बनाने के बाद जय-जयकार हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ उनके लिए तालियां बजाकर उनका सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने दिमाग में चीजें नहीं सोची थी। मेरा काम टीम को अच्छी शुरुआत देना और रन बनाना था। यह गेम के संदर्भ में अच्छी पारी रही। मैं इस प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। जरूर लॉर्ड्स इस चीज को खास बना देता है। इस जगह का इतिहास काफी बड़ा रहा है और यह आपको चीजें याद दिलाता है। आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और यहां आते हुए यह चीज दिमाग में रहती है।’
भारत और इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोर रहा लेवल
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच अभी बराबरी पर है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 387 रन बनाए। इसी बीच जो रूट ने शतक जड़ा। इसके अलावा ओली पॉप ने 44, बेन स्टोक्स ने 44, जेमी स्मिथ ने 51 और ब्रायडन कार्स ने 56 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने 177 गेंदों का सामना करके शतक लगाया, वहीं करुण नायर ने 40, ऋषभ पंत ने 74 और रविंद्र जडेजा ने 72 रन बनाए। भारतीय टीम भी 387 रन दर्ज किए। दोनों का स्कोर पहली पारी में बराबरी पर रहा।
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के अंत में हुआ बवाल
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के अंत में इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी। इंग्लिश टीम ने समय खराब करने की पूरी कोशिश की। इसी बीच शुभमन गिल से बेन डकेट और जैक क्राउली की बहस भी देखने को मिली। भारतीय टीम सिर्फ एक ही ओवर डाल पाई और इंग्लैंड ने 2 रन बनाए। चौथे दिन की शुरुआत जरूर शानदार तरीके से होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘एक्टिंग पसंद नहीं आई’, शुभमन गिल के रिएक्शन पर भड़क गए जोनाथन ट्रॉट, जमकर की आलोचना
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
12 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
45 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines