IND vs ENG: तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शुक्रवार (31 जनवरी) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20आई मैच के दौरान शिवम दुबे की जगह पर कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में शामिल किया गया था। मैदान पर सभी का ध्यान उन पर तब गया, जब उन्होंने शॉर्ट थर्ड मैन पर जोस बटलर की कैच ली। शुरू में माना जा रहा था कि वो किसी और खिलाड़ी की जगह पर फील्डिंग कर रहे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी किहर्षित राणा को शिवम दुबे की जगह एक कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में शामिल किया गया है।
खड़े हो गए सवाल
कमेंटेटर केविन पीटरसन, रवि शास्त्री और हर्षा भोगले ने ऑन-एयर इसको लेकर तब चर्चा की, जब हर्षित राणा ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। भोगले ने कहा कि उन्हें लगता है कि शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजी ऑलराउंडर के लिए रमनदीप सिंह एक बेहतरीन विकल्प हो सकते थे।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी दुबे की जगह राणा को लाने के फैसले से खुश नहीं थे। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इस मुद्दे पर कहा कि उन्हें यह फैसला पसंद नहीं आया। ICC नियम के अनुसार, किसी खिलाड़ी के कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में उसी के जैसे खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। दुबे एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं जो जरूरत पड़ने पर सीम अप गेंदबाजी कर सकते हैं। दूसरी ओर हर्षित राणा तेज गेंदबाज़ हैं, जो निचलेक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं।
दुबे ने अपने पिछले 12 टी20 मैचों में नौ ओवर गेंदबाजी की है, जबकि राणा ने सिर्फ दो टी20 रन बनाए हैं। मैच के दौरान विवाद तब शुरू हुआ, जब राणा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
फैंस ने लगाया ये आरोप
शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को शामिल करने का फैसला कई क्रिकेट प्रशंसकों को पसंद नहीं आया और कुछ ने सोशल मीडिया पर इसे धोखा बताया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
45 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines