IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन नई गेंद को लेकर काफी विवाद होता देखा गया। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन का खेल शुरु होते ही विकटों की झड़ी लगा दी और एक के बाद एक तीन विकेट चटकाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद अचानक से टीम इंडिया ने गेंद को लेकर कंप्लेन की और गेंद बदली गई। अंपायर के जो गेंद भारतीय गेंदबाजों को सौंपी उससे कप्तान गिल खुश नहीं थे और लगातार इसे लेकर अंपायर से बात कर रहे थे। ऐसे में 2 भार तीय दिग्गजों ने उनके गेंद बदलने के फैसले और अंपायर से इस तरह से बहस करने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसमें शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ी चूक करार दिया है।
दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने कुंबले ने खड़े किए सवाल
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने गेंद बदलने के मामले में कप्तान गिल के फैसले का विरोध किया। उन्होंने साफ किया कि अगर गेंद सॉफ्ट हो गई थी तो आप गेंद स्पिन गेंदबाजों को भी सौंप सकते थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यहां पर कप्तान शुभमन गिल की भी कुछ गलती है अगर अंपायर ने ऐसी गेंद दी है जो कि थोड़ी सॉफ्ट है तो शुभमन को वहां पर स्पिनर्स को गेंद थमानी चाहिए थी आप ऐसी सोच के साथ नहीं खेल सकते कि मुझे सिर्फ तेज गेंदबाज ही विकेट लेकर देंगे। वहां पर स्पिनर्स भी हैं और स्पिनर्स सॉफ्ट गेंद से नाराज़ नहीं होते मुझे लगता है कि यहाँ पर शुभमन गिल की कप्तानी में कुछ गलती हुई है।’
गेंद बदलनी ही नहीं चाहिए थी- दीपदास गुप्ता
लंच ब्रेक के दौरान जब दीपदास गुप्ता जियो हॉटस्टार के साथ बात कर रहे थे तो उन्होंने एक नया एंगल जोड़ते हुए कहा, “मुझे ये नहीं समझ आ रहा कि टीम ने गेंद बदलने की मांग ही क्यों की? आपने अच्छा गेंद डाला, तीन विकेट भी चटकाए, लेकिन उसके बाद आपने अम्पायर के पास खुद जाकर गेंद बदलने की मांग कर डाली। आपको समझना चाहिए कि जब अम्पायर गेंद बदलेगा, तो फिर आपके पास कुछ नहीं है, वो अम्पायर की मर्जी है। माना कि गेंद शायद उसकी शेप बिगड़ गयी थी, लेकिन गेंद हिल रही थी, वहाँ पर आपको फायदा था, आपने तीन विकेट चटकाए थे, ये सही फैसला नहीं था।”
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: 24 साल का युवा विकेटकीपर ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, गिलक्रिस्ट-डी कॉक को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
29 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines