IND vs ENG 2nd T20I Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था, जिसकों टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं अब दूसरा मैच चेन्नई में खेला जाएगा। अब दूसरे टी20 मैच से पहले हम आपको 25 जनवरी को कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम उसकी जानकारी देने वाले हैं।
कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 25 जनवरी को होने वाले दूसरे मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 25 जनवरी को चेन्नई का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में फैंस को बिना बारिश की रुकावट के रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, फ्री में मिलेगी ये सुविधा
कैसा है चेपॉक में भारत का रिकॉर्ड?
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभी तक दो इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने एक में जीत और एक में हार का सामना किया गया था। साल 2012 में इस मैदान पर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड को हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आखिरी मुकाबला भारत ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ खेला था। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।
क्या शमी को मिलेगा मौका?
पहले मैच में मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, ये देखकर फैंस थोड़े हैरान भी थी। शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप 2023 में खेला था। इसके बाद इंजरी के चलते वे लंबे समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहे। अब शमी की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है, लेकिन देखने वाली बात होगी क्या उनको दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन में चुना जाता है या नहीं?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दूसरे टी20 में मोहम्मद शमी का खेलना मुश्किल! सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines