IND vs ENG Pitch Report: कोलकाता में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा। भारतीय स्पिनर्स की फिरकी पर इंग्लिश बल्लेबाज जमकर थिरकते हुए नजर आए। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी घूमती गेंदों से कहर बरपाते हुए तीन अहम विकेट झटके, तो अक्षर पटेल की झोली में भी दो विकेट आए।
वहीं, बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाते हुए 34 गेंदों पर 79 रनों की धांसू पारी खेली। चेन्नई में होने वाले दूसरे टी-20 में सूर्या एंड कंपनी की निगाहें सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर होंगी, तो इंग्लिश टीम कोलकाता में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
कैसी खेलेगी चेपॉक की पिच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। इस ग्राउंड पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। घूमती गेंदों से स्पिन गेंदबाज बल्लेबाजों की नाक में खूब दम करते हैं। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसकी वजह से शॉट्स लगाना इतना आसान नहीं रहता है। बल्लेबाजों को इस मैदान पर एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, दूसरे टी-20 में ओस भी अहम रोल अदा करेगी। ऐसे में टॉस काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
चेपॉक मैदान ने अब तक कुल 9 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 6 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, सिर्फ 2 मैचों में मैदान पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने मारा है। यानी चेन्नई के इस ग्राउंड पर टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। पहली पारी में एवरेज स्कोर 150 रन का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 122 का है।
कोलकाता में खेले गए पहले टी-20 में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कैप्टन का यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ था और इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 132 रन बनाकर ढेर हो गई थी। भारतीय स्पिनर्स के आगे विपक्षी टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए थे।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
16 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
56 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines