IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही है, लेकिन टीम की उप-कप्तानी किसी भी खिलाड़ी को नहीं सौंपी गई है। जबकि, पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया का उप-कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया था। इस सीरीज में टीम इंडिया उप-कप्तान के बिना खेलती नजर आ रही है। बीसीसीआई ने टीम का उपकप्तान न बनाए जाने की कोई वजह भी नहीं बताई थी। हालांकि, अब टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने इसके बारे में खुलासा किया है।
इस सीरीज में क्यों नहीं चुना गया उपकप्तान
टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने उप-कप्तान नहीं चुने जाने के पीछे की वजह के बारे में बताते हुए कहा कि टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में किसी नामित उप-कप्तान की जरूरत नहीं है। टीम प्रबंधन का मानना है कि ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं, जिन्हें आईपीएल में कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। इसी लिस्ट में आगे चलकर यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल होगा। आईपीएल में टीम का नेतृत्व करने से ये मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं, जो किसी भी वक्त किसी भी जिम्मेदारी को अच्छे से निभा सकते हैं।
गिल और पंत की तारीफ में क्या बोले कोच
अभिषेक नायर ने आगे कहा कि शुभमन गिल और ऋषभ पंत अपने करियर के शुरुआती चरण में होने के बावजूद मानसिक तौर पर परिपक्व और मजबूत हैं। टीम मैनेजमेंट अब उन्हें युवा के रूप में नहीं देख रहा है। हां, उम्र और उन्होंने जितना क्रिकेट खेला है, उसके लिहाज से वो युवा हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि मानसिक रूप से और एक क्रिकेटर के रूप में उनमें नेतृत्व के वो गुण हैं जो जरूरी होते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच से पहले टीम इंडिया को आज जीतना होगा टॉस, देखें कानपुर के ये आंकड़ेये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास, फैंस को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines