Rishabh Pant Mic Recording Video Viral: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा व अंतिम मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की फील्डिंग सेट करने वाले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। ऋषभ पंत विकेट के पीछे खड़े रहकर बल्लेबाजों के साथ माइंड गेम खेलना अच्छे से जानते हैं। उनका यही अंदाज क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आता है।
क्यों वायरल हुए ऋषभ पंत
बांग्लादेश की टीम शुरुआती झटके से उबर कर एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है। इस दौरान पहले दिन के मैच में एक ऐसा मोमेंट सामने आया, जब कमेंटेटर और मैदान पर खिलाड़ी दोनों ही हसते हुए नजर आए। दरअसल बांग्लादेश की ओर से मशफीकुर रहीम और मोमिनुल हक बैटिंग कर रहे थे। मोमिनुल हक स्ट्राइक पर थे, तभी भारत की ओर से 33वां ओवर आर अश्विन लेकर आए। इस बीच ऋषभ पंत ने विकेट से पीछे रविचंद्रन अश्विन से कहा कि ‘इधर से एलबीडब्ल्यू ले सकते हैं हेल्मेट से। हेल्मेट से एक एलबीडब्ल्यू ले सकते हैं भाई’।
ऋषभ पंत की इस बात को सुनकर अंग्रेजी कमेंट्री कर रहे भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। दरअसल ऋषभ पंत ने यह कमेंट इसलिए किया था क्योंकि इसी ओवर में मोमिनुल हक स्वीप लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद उनके हेल्मेट से जा लगी थी। इसी पर ऋषभ पंत ने रविचंद्रन अश्निन से कहा कि अगर वह सामने गेंद फेंके तो गेंद हेल्मेट पर लगेगी जब भी एलबीडब्ल्यू का विकेट मिल जाएगा। यहां देखें वीडियो –
पहले टेस्ट मैच में सजाई थी बांग्लादेश की फील्डिंग
ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए शतक जड़ा था। पहले मैच में जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान को फील्डिंग सेट करने में मदद की थी। दरअसल ऋषभ पंत गेंदबाज के हिसाब से बांग्लादेश को बता रहे थे कि उनका एक फील्डर सामने की ओर आएगा। हैरत की बात ये है कि बांग्लादेश ने ऋषभ पंत की इस सलाह को मानते हुए अपने एक फील्डर को वहां पर तैनात कर दिया। ऋषभ पंत का ये अंदाज भी क्रिकेट फैंस को खूब भाया था।
ये भी पढ़ें :- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में दूसरे दिन कैसा मौसम? जानें बारिश पर अपडेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines