IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दोनों दिन बारिश ने मुश्किल पैदा की है। मैच के पहले दिन जहां केवल 35 ओवर का ही खेल हो सका था। वहीं, मैच के दूसरे दिन बिना कोई गेंद फेंके मैच को रद्द कर दिया गया। अब क्रिकेट फैंस की नजर तीसरे दिन के मौसम पर टिकी हुई है। कानपुर के मौसम की जो ताजा अपडेट सामने आई हैं, उसके अनुसार आज तीसरे दिन भी मैच पूरा खेले जाने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में ये टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो सकता है।
कैसा है कानपुर में आज का मौसम
कानपुर में कल रात हुई बारिश से आज का मैच भी समय से शुरू हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। मौसम की वेबसाइट एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार सुबह भी बारिश की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि मैच सुबह साढ़े 9 के बजाय थोड़ा देरी से शुरू हो सकता है। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे के बाद मौसम थोड़ा खुलेगा। इस समय बारिश होने की संभावना 24 फीसदी है। साथ ही कानपुर में आज भी बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में तीसरे दिन खेल दूसरे सेशन में शुरू हो सकता है, लेकिन समय से पहले ही मैच खत्म भी किया जा सकता है। हालांकि, ये ग्राउंड स्टाफ पर निर्भर करेगा कि वो कितनी जल्दी मैदान को तैयार कर लेते हैं।
चौथे और 5वें दिन हो सकता है पूरा मैच
कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी 2 दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। तीसरे दिन अगर दो सेशन में भी मैच होता है तो मैच का नतीजा सामने आ सकता है। वरना ये मैच ड्रॉ की ओर जाता दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ मुशीर खान नहीं बल्कि इन 5 खिलाड़ियों का हो चुका है भयानक एक्सीडेंट, एक तो महिला की ले चुका जान
पहले दिन ही हो सका था मैच
कानपुर में मैच के पहले ही दिन 35 ओवर का खेल हो सका था। पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 35 ओवर में 4 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। भारत की ओर से आकाशदीप ने दो और आर अश्विन ने एक विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें: धोनी आईपीएल 2025 खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई के फैसले से मिले बड़े संकेत
संबंधित खबरें
IND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए दिखा गजब का क्रेज
4 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
56 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines