IND VS BAN: भारत ने चेन्नई टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रन से हरा दिया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले आर अश्विन को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
अश्विन ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए आर अश्विन को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही वो भारतीय क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिलाकर सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने अपने करियर में टेस्ट में 19 बार यह कारनामा किया है। अभी तक अश्विन ने अपने करियर में 10 मैन द मैच और 10 प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड जीते हैं। वहीं, अगर सचिन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में सचिन ने टेस्ट में 14 मैन ऑफ द मैच और 5 प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड जीते हैं।
भारत के लिए टेस्ट में मैन द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड सबसे ज्यादा जीतने वाले भारतीय
| रविचंद्रन अश्विन | 20 (10 मैन ऑफ द मैच और 10 प्लेयर ऑफ द सीरीज) |
| सचिन तेंदुलकर | 19 (14 मैन ऑफ द मैच और 5 प्लेयर ऑफ द सीरीज) |
| राहुल द्रविड़ | 15 (11 मैन ऑफ द मैच और 4 प्लेयर ऑफ द सीरीज) |
| अनिल कुंबले | 14 (10 मैन ऑफ द मैच और 4 प्लेयर ऑफ द सीरीज) |
| वीरेंद्र सहवाग | 13 (8 मैन ऑफ द मैच और 5 प्लेयर ऑफ द सीरीज) |
| विराट कोहली | 13 (10 मैन ऑफ द मैच और 3 प्लेयर ऑफ द सीरीज) |
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
अश्विन ने मचाया धमाल
चेन्नई टेस्ट मैच में अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में टीम इंडिया ने एक समय 144 रन पर ही 6 विकेट खो दिए थे। इस दौरान अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर 199 रनों की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने 133 गेंदों में 113 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। अश्विन को पहली पारी में कोई भी विकेट नहीं मिला था। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने गेंद से भी कमाल किया था। दूसरी पारी में उन्होंने 21 ओवर में 88 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IND VS BAN: टीम इंडिया की जीत का रोहित शर्मा ने किसे दिया क्रेडिट? हार के बाद भी क्यों संतुष्ट दिखे बांग्लादेशी कप्तान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
3 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
4 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
5 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
5 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
6 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
7 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines