IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को महज 6 विकेट की जरूरत है और 2 दिन का खेल बचा हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया आसानी से ये मैच अपने नाम कर लेगी। पहले मैच में मजबूत स्थिति में होने के बाद अब फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव हो सकता है।
इस दिग्गज गेंदबाज को मिल सकता है आराम
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में हिस्सा लेने वाली टीम इंडिया के नाम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद दूसरे टेस्ट मैच की टीम के नाम का ऐलान किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। जबकि, संभावना है कि टीम इंडिया कानपुर में 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर के साथ मैच खेलने उतरे। कानपुर की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजी के लिए ही जानी जाती है।
यश दयाल को मिल सकता है मौका
BCCI ने पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम के नाम का ऐलान किया था। इसमें टीम इंडिया में पहली बार युवा गेंदबाज यश दयाल को भी मौका दिया गया था। हालांकि, यश दयाल को पहले भी टीम इंडिया में चुना गया था लेकिन तब वो चोट के चलते सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर हो गए थे। अब दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह के न रहने पर टीम इंडिया में यश दयाल को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। ये यश दयाल का डेब्यू मैच होगा। अगर टीम ने स्पिन गेंदबाज को प्राथमिकता दी तो कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है।
दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/यश दयाल, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।
ये भी पढ़ें:- Team India आज इतिहास रचने की ओर, 92 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
ये भी पढ़ें:- ‘उनको सेंचुरी बनाते देखना खुशी दे रहा है’, यादगार वापसी पर शुभमन गिल ने की ऋषभ पंत की जमकर तारीफ
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: चौथे दिन बारिश से धुल सकता है मैच, क्या कहती है चेन्नई की वेदर रिपोर्ट?
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
13 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
35 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
53 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
57 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines