IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में आज (26 दिसंबर) से शुरू हो गया है। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं। स्मिथ 68 और कमिंस 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव किया था। टीम में गिल की जगह सुंदर को मौका मिला है। टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर ने बताया है कि किस वजह से गिल को चौथे टेस्ट मैच में मौका नहीं मिला।
ऑस्ट्रेलिया में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं गिल
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अभी तक शुभमन गिल का बल्ला शांत ही रहा है। पहले मैच में वो चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। वहीं, एडिलेड में पिंक-बॉल टेस्ट में 31 और 28 रन बनाए थे। ब्रिस्बेन में पिछले मैच में 1 रन पर आउट हो गए थे। गिल ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे के बाद से एशिया के बाहर एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है। जिस वजह से उनकी तकनीक पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सहायक कोच अभिषेक नायर ने दिया जवाब
गिल को चौथे टेस्ट मैच में ड्रॉप करने को लेकर सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा, “दुर्भाग्य से गिल को बाहर होना पड़ा है। वो इस बात को समझते हैं कि ये टीम की जरूरत है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं यह नहीं कहूंगा कि गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह इस मैच के लिए प्लेइंग XI में अपनी जगह नहीं बना पाए।
इस वजह से मिला सुंदर को मौका
टीम में गिल की जगह सुंदर को शामिल करने को लेकर उन्होंने कहा कि पिच को देखने के बाद हमने एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाने का फैसला किया था। हमें लगा कि गेंदबाजी आक्रमण में वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी हमें विविधता प्रदान करेगी। वहीं, वो ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ सफल हो सकते हैं। हमें लगा कि ऑफ स्पिनर का होना हमारे लिए अच्छा रहेगा। नायर ने कहा, ‘हमारी सोच बल्लेबाजी को मजबूत करने की नहीं थी। अगर बल्लेबाजी पर ज्यादा जोर होता तो हम शुभमन गिल को टीम में रखते।
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
33 mins agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines