IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा। यह डे-नाइट डे टेस्ट मैच होगा और इसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। पिंक बॉल रेड बॉल से ज्यादा स्विंग करती है। इस वजह से बल्लेबाजों को काफी ज्यादा मुश्किल होती है। वहीं, तेज गेंदबाजों को पिंक बॉल से ज्यादा फायदा होता है। सभी की निगाह अब जसप्रीत बुमराह या मिशेल स्टार्क पर टिक गई है। दोनों तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और स्विंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि पिंक बॉल टेस्ट मैच में इन दोनों गेंदबाजों का रिकॉर्ड कैसा रहा है।
देखें स्टार्क और बुमराह के आंकड़ें
मिचेल स्टार्क जसप्रीत बुमराह से ज्यादा सीनियर गेंदबाज हैं। उन्होंने 90 टेस्ट मैच खेले हैं, इनमें से 12 डे-नाइट टेस्ट मैच हैं। स्टार्क का पिंक-बॉल टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 23 पारियों में 18.71 की शानदार औसत 66 विकेट लिए हैं। उन्होंने तीन बार पांच विकेट भी लिए हैं। स्टार्क ने भारत के खिलाफ खेले गए एकमात्र डे-नाइट टेस्ट में चार विकेट लिए थे। ये मैच भी एडिलेड ओवल में ही खेला गया था, जहां पर दूसरा टेस्ट मैच होना है।
| मैच | पारी | विकेट | औसत | स्ट्राइक रेट | पांच विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|---|
| 12 | 23 | 66 | 18.71 | 36.5 | 3 |
वहीं अगर जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने तीन डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने पांच पारियों में उन्होंने 10 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 14.50 का रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक डे-नाइट टेस्ट खेला है। इस मैच में उन्हने 2 विकेट लिए थे।
| मैच | पारी | विकेट | औसत | स्ट्राइक रेट | पांच विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|---|
| 3 | 5 | 10 | 14.50 | 31.8 | 1 |
स्टार्क नजर आते हैं बेहतर
जसप्रीत बुमराह का स्ट्राइक रेट और औसत स्टार्क से बेहतर हैं। लेकिन स्टार्क ने उनसे ज्यादा मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने दुनिया की टॉप की टीमों के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच खेला है। उनके पास ऑस्ट्रेलिया में भी पिंक बॉल से गेंदबाजी करने का ज्यादा अनुभव है। ऐसे में वो भारत के खिलाफ खतरा बन सकते हैं। हालांकि बुमराह भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को चौका सकते हैं।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
28 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines