IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि अभी भी सबके मन में एक ही सवाल है कि मोहम्मद शमी कब तक इस सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। इस बीच शमी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
क्या मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे?
मोहम्मद शमी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम अब उन पर हर समय नजर रख रही है। मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेलने के बाद शमी अब बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में जब तक शमी 100% मैच फ़िट नहीं हो जाते, तब तक वो नेशनल टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।
शमी को कम करना होगा वजन
मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच वनडे विश्व कप फ़ाइनल में खेला था। इसके बाद उन्होंने टखने की सर्जरी करवाई थी। इस सर्जरी की वजह से वो करीब एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर थे। वो अब अपनी 100% फिटनेस हासिल करने की राह पर हैं। वहीं, BCCI की मेडिकल टीम चाहती है कि शमी अपना वज़न कम करें ताकि वो नेशनल टीम में जगह बना सके।
जानें कब जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी 4 और टेस्ट मैच बाकी हैं, लेकिन शमी 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले पिंक बॉल टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। InsideSport की खबर के अनुसार, अगर शमी अगले कुछ दिनों में अपनी फिटनेस हासिल करने में सफल हो जाते हैं, तो वह टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट मैचों का हिस्सा बन सकते हैं।
अगर शमी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ टी20 मैच में 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं, अपने कमबैक मैच में उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 7 विकेट लिए थे।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines