India vs Australia 3rd T20I, Tim David Six: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टिम डेविड ने अपनी पावर हिटिंग से तहलका मचा दिया. डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने 38 गेंदों पर 74 रनों की धुआंधार पारी खेली. इतना ही नहीं, इस दौरान टिम डेविड ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा छक्का भी जड़ दिया. उन्होंने अक्षर पटेल की गेंद पर रिकॉर्ड 129 मीटर का छक्का लगाया और रिकॉड बुक में खलबली मचा दी.
टिम डेविड ने जड़ा T20I क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का
टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 7वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर ये कारनामा किया. अक्षर की फुल लेंथ बॉल पर डेविड ने जोरदार शॉट लगाया, जो होबार्ट स्टेडियम की छत से टकराकर नीचे गिरा. इस छक्के को देखकर सब हैरान रह गए. जब छक्के की लंबाई मापी गई तो यह 129 मीटर निकली. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का है. वहीं, भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का है. इसी के साथ उन्होंने अपने ही कप्तान मिचेल मार्श का 124 मीटर वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया. बता दें कि, डेविड ने अक्षर पटेल के इस ओवर में दो छक्के लगाए.
इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्के
टेस्ट : ब्रेट ली (143 मीटर) बनाम वेस्टइंडीज, 2005
वनडे : शाहिद अफरीदी (153 मीटर) बनाम साउथ अफ्रीका, 2013
टी20 : टिमडेविड (129 मीटर) बनाम भारत, 2025
ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड बने संकटमोचक
इस मैच में टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया के संकटमोचक भी बने और टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला. ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 14 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, तब नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे डेविड भारतीय गेंदबाजों पर टूट पड़े. उन्होंने अक्षर पटेल और शिवम दुबे दोनों की जमकर खबर ली. डेविड ने अपनी शानदार पारी में 38 गेंदों पर 74 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
उनके अलावा, मार्कस स्टोइनिस ने भी 39 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन बनाए. अंत में मैथ्यू शॉर्ट ने 15 गेंदों पर 26 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 186 रन तक पहुंचा दिया. वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए. वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए, जबकि शिवम दुबे को भी 1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें- IND A vs SA A: ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी के दम पर जीता इंडिया, अंशुल कंबोज ने गेंद और बल्ले दोनों से किया कमाल
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines