Border-Gavaskar Trophy: बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियों को वापस भारत भेज दिया है। इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज यश दयाल, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी का नाम शामिल है। ये खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर स्क्वॉड में शामिल थे, लेकिन इन्हें अब रिलीज कर दिया गया है। इन 3 खिलाड़ियों को वापस भारत इसलिए भेजा गया है क्योंकि 21 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है और ये सभी अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे।
ये तीनों तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से ही भारतीय टीम के साथ हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट को लगा कि अब जब ब्रिस्बेन मैच के बाद केवल दो टेस्ट मैच ही बचे हैं, तो उनके लिए कुछ मैच खेलना आदर्श होगा। भारत अपने अगले मैच मेलबर्न और सिडनी में खेलेगा और फिर लंबे दौरे के बाद वापस स्वदेश लौटेगा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ऋषभ पंत ने गाबा टेस्ट के दूसरे दिन रचा इतिहास, धोनी-द्रविड़ की लिस्ट में शामिल
लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में हैं मुकेश
बता दें कि मुकेश के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरा एक थकाने वाला दौरा साबित हुआ है, क्योंकि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो मैचों के लिए इंडिया ए टीम के साथ पहले ही यहां पहुंच गए थे। समझा जाता है कि वह बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं जो एक सप्ताह के अंदर शुरू हो रही है।
ऑस्ट्रेलिया छोड़ चुके हैं यश दयाल
गौरतलब है कि यश दयाल को शुरू में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद के चोटिल होने के बाद उन्हें उनकी जगह टीम में शामिल किया था । ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक यश पहले ही ऑस्ट्रेलिया छोड़ चुके हैं और आगामी टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश के लिए तैयारी कर रहे हैं। जहां तक सैनी का सवाल है, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर केवल एक इंडिया ए मैच खेला है और तब से नेट ड्यूटी पर हैं। यह सीमर अब अपने घर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिराज ने लाबुशेन के सामने कर दिया ये काम, खुद नहीं रोक पाया कंगारू बल्लेबाज
संबंधित खबरें
आयरलैंड के स्टार गेंदबाज बेन वाइट ने किया संन्यास का ऐलान, 28 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
28 mins agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
8 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
8 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
9 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
9 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
10 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
10 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
10 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines