Team India Pink Ball Record: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने पर्थ में धमाकेदार जीत के साथ किया है। पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली का प्रदर्शन जोरदार रहा, तो तेज गेंदबाज ऑप्टस स्टेडियम में महफिल लूटने में सफल रहे। हालांकि, एडिलेड में अब टीम इंडिया का असली टेस्ट होना है। सीरीज का दूसरा मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाना है। डे-नाइट टेस्ट में यूं तो भारतीय टीम का रिकॉर्ड कमाल का रहा है, लेकिन फिर भी रोहित की सेना घबराई हुई है।
पिंक बॉल से कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारतीय टीम का रिकॉर्ड पिंक बॉल से दमदार रहा है। टीम इंडिया ने पिंक बॉल से अब तक कुल चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम को तीन में जीत हाथ लगी है। वहीं, सिर्फ एक ही मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। भारत को जो एक हार मिली है, वो उसी एडिलेड के मैदान पर आई थी, जहां सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। साल 2020 में इस ग्राउंड पर खेले गए टेस्ट मैच में भारत की पूरी टीम सिर्फ 36 रन बनाकर ढेर हो गई थी, जो टेस्ट क्रिकेट में टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर भी है। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। बता दें कि यह टेस्ट मैच भी पिंक बॉल से ही खेला गया था। यही वजह है कि डे-नाइट टेस्ट में कंगारुओं से भिड़ने से पहले भारतीय टीम कुछ हद तक घबराई हुई है।
ऑस्ट्रेलिया का धांसू रिकॉर्ड
पिंक बॉल से ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड कमाल का रहा है। कंगारू टीम डे-नाइट टेस्ट में अब तक 12 बार मैदान पर उतरी है, जिसमें से टीम ने 11 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। सिर्फ एक ही बार पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। यही कारण है कि पर्थ में मिली हार के बावजूद भी कंगारू टीम एडिलेड में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी।
पर्थ में सुपरहिट रही पिक्चर
पर्थ में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से रौंदा। पहली इनिंग में 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने पूरी कंगारू टीम को महज 104 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद दूसरी इनिंग में यशस्वी जायसवाल की 161 और विराट कोहली की शतकीय पारी के बूते टीम इंडिया ने 487 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 238 रन बनाकर सिमट गई।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines