हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से लगता है ‘डर’! अब क्या करेंगे रोहित-गंभीर?

IND vs AUS: 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। जिसके कारण ही अब कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर पर पहले से ज्यादा दबाव रहने वाला है।

विज्ञापन
ind vs aus semifinal

IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की है। ग्रुप ए में टॉप करने के कारण टीम इंडिया का सामना ग्रुप बी में नंबर 2 पर रही ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। जिसके कारण ही अब कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर पर पहले से ज्यादा दबाव रहने वाला है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा आईसीसी इवेंट में है भारी 

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले आईसीसी इवेंट में कुल 18 मैच खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते तो वहीं 7 मैच भारत ने अपने नाम किया है, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। आखिरी बार दोनों टीमों का वनडे फॉर्मेट में मुकाबला विश्व कप 2023 के फाइनल में खेला गया था। जहां पर टीम इंडिया को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

19 नवंबर की इस हार को भुलाने के लिए भी रोहित शर्मा की टीम को इस मुकाबले में जीत दर्ज करना होगा। आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा दबाव में नजर आती है, जिसके कारण ही वो प्रेशर हैंडल करने का डर तो भारतीय खिलाड़ियों में रहने वाला है। रोहित शर्मा और गौतम गंभीर इस आंकड़े को बेहतर करने के लिए ही मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे होंगे।

यहां पर देखें दोनों टीमें 

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, एरोन हार्डी, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा का मजाक करना पड़ा कांग्रेस नेता को भारी, BCCI ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola