Virat Kohli IND vs AUS: 13 पारियों निकल चुकी थीं और सचिन तेंदुलकर के बल्ले से शतक नहीं निकला था। मास्टर ब्लास्टर दबाव में थे और आलोचक पूरी तरह से हावी थे। ऑफ स्टंप के बाहर वाली लाइन सचिन के लिए काल बन गई थी। वह चाहकर भी इस लाइन के खिलाफ अपना विकेट नहीं बचा पा रहे थे। मगर साल 2004 में जब सिडनी के मैदान पर सचिन बल्ला थामकर मैदान पर उतरे, तो वह ड्रेसिंग रूम से ही कुछ तय करके आए थे। ‘क्रिकेट के भगवान’ ने उस दिन संकल्प लिया था कि ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को नहीं छेड़ेंगे। अपना पसंदीदा शॉट यानी कवर ड्राइव खेलने की गलती तो बिल्कुल भी नहीं करेंगे। सचिन पूरी पारी में खुद पर नियंत्रण रखने में सफल भी रहे।
लिटिल मास्टर ने 241 रन की उम्दा पारी खेली, लेकिन उस पूरी इनिंग में एक भी कवर ड्राइव नहीं था। सचिन का खुद पर ऐसा नियंत्रण देखकर वर्ल्ड क्रिकेट भी हैरान रह गया था। अब सचिन वाली कहानी ही विराट कोहली के साथ भी चल रही है। वही लाइन किंग कोहली को भी खासा तंग कर रही है। अब विराट को गाबा में अगर कंगारू तेज गेंदबाजों के घमंड और मास्टर प्लान का तोड़ निकालना है, तो कोहली को वही कारनामा दोहराना होगा जो 20 साल पहले सचिन ने इसी टीम के खिलाफ करके दिखाया था।
सचिन वाला नियंत्रण दिखाओ विराट
विराट कोहली को इस सीरीज में ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई लाइन ने खासा तंग किया है। कोहली को सचिन की तरह ही इस लाइन पर पड़ने वाली गेंदों से दूर रहना होगा। 2004 में सचिन वाला नियंत्रण 2024 में गाबा के मैदान पर किंग कोहली को भी दिखाना होगा। ऑफ स्टंप से बाहर निकलती हुई गेंदों के खिलाफ कोहली को शॉट खेलने से बचना होगा। टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज अगर खूब पर काबू रखने में सफल रहा, तो ब्रिस्बेन में विराट को रोकना कंगारू गेंदबाजों के लिए लगभग असंभव हो जाएगा।
गावस्कर की सलाह
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए विराट को यही सलाह दी है। गावस्कर का कहना है कि पारी की शुरुआत में कोहली को ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंदों से बचना चाहिए। पूर्व बल्लेबाज के मुताबिक, विराट को मिडऑन, मिडविकेट की तरफ शॉट खेलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगारू तेज गेंदबाजों ने कोहली की कमजोरी को पर्थ में ही भांप लिया था, जिसके चलते अगली ही इनिंग में उस पोजीशन पर फील्डर सेट था। गावस्कर के अनुसार, कोहली को साल 2004 में सचिन द्वारा अपनाई गई अप्रोच को कॉपी करने का प्रयास करना चाहिए।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
11 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
40 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines