India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को डेब्यू करने का मौका मिला। कोंस्टास ने इस मौके को दोनों हाथों से लिया और 60 रनों की आकर्षक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान दिग्गज भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर कुटाई की। फैंस भी पूरी सीरीज में धमाल मचाने वाले बुमराह की इस कदर पिटाई देखकर हैरान थे।
न्यू साउथ वेल्स के दाएं हाथ के बल्लेबाज कोंस्टास ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन के खेल के पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं और छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सिर्फ 65 गेंदों पर 60 रन बनाए। 19 साल के कोंस्टास ने पारी के दौरान जिस तरह से बुमराह का निडर होकर सामना किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
चार साल बाद बुमराह ने खाया छक्का
उन्होंने आठवीं गेंद पर दो रन लेकर अपना खाता खोला और फिर पहले दिन के खेल के सातवें ओवर में बुमराह की पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाया। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने 31 साल के तेज गेंदबाज के खिलाफ जो छक्का लगाया, वह 2021 में नए साल के टेस्ट के बाद बुमराह के खिलाफ पहला छक्का था। तब कंगारू बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने बुमराह के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: कंधा लगा, नोकझोंक हुई, बीच मैदान सैम कोंस्टास से भिड़े कोहली, देखें वीडियो
जमकर वायरल हो रहा वीडियो
बुमराह की गेंद पर कोंस्टास के छक्के का वीडियो ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया और कुछ ही समय में यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। बुमराह के खिलाफ दो छक्के लगाकर कोंस्टास ने टेस्ट मैचों की एक पारी में भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह पर दो छक्के लगाने के इंग्लैंड के लिमिटेड ओवरों के कप्तान जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में नाथन मैकस्वीनी की जगह लेने वाले कोंस्टास ने 52 गेंदों में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और 50 रन का आंकड़ा पार करके वह कंगारू टीम के लिए फिफ्टी जड़ने वाले इयान क्रेग के बाद दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सैम कोंस्टास ने मेलबर्न टेस्ट में रचा इतिहास, खास लिस्ट में हुए शामिल
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
25 mins agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
39 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
52 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines