India vs Australia: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट की भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने इस मैच के लिए खुद को आराम देने का ऑप्शन चुना, जिसकी सूचना टॉस के समय भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दी। यह फैसला रोहित के मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद आया है, जहां उन्होंने तीन मैचों में केवल 31 रन बनाए हैं। सिडनी टेस्ट से बाहर होने के बाद उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल अब रोहित टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन से बाहर होने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वर्ल्ड किकेट में ऐसा पहले भी हो चुका है, लेकिन टीम इंडिया में ऐसा पहली बार देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘टीम में कोई स्वार्थी नहीं,’ सिडनी टेस्ट से रोहित के बाहर होने पर बुमराह का बड़ा बयान
सबसे पहले कब हुआ ऐसा
वर्ल्ड क्रिकेट में किसी सीरीज के दौरान कप्तान को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का मामला सबसे पहले 1974 की एशेज सीरीज में देखने को मिला था, तब खराब बल्लेबाजी और दो बड़ी हार के बाद इंग्लिश कप्तान माइक डेनेस ने खुद को चौथे टेस्ट से बाहर कर लिया। चौथे टेस्ट में उनकी जगह टोनी ग्रेग ने ली थी, लेकिन तब भी टीम यह मैच हार गई। डेनेस पांचवें टेस्ट में एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आए।
मिस्बाह-चांदीमल भी कर चुके हैं ऐसा
साल 2014 में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक ने सीरीज के बीच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से खुद को बाहर कर लिया था और उनकी जगह शाहिद अफरीदी को टीम की कमान मिली थी। तब मिस्बाह ने पहले दो मैचों में 0 और 15 रन बनाने के बाद यह कड़ा फैसला लिया था। इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने टीम का संतुलन बनाए रखने के लिए सेमीफाइनल और फाइनल से पहले खुद को बाहर कर लिया था। तब लसिथ मलिंगा ने चांदीमल की जगह कप्तानी की और श्रीलंका ने यह वर्ल्ड अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से क्यों हुई रोहित शर्मा की छुट्टी? जसप्रीत बुमराह कर रहे कप्तानी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 mins agoरोहित-विराट की फील्डिंग के मुरीद हुए भारतीय कोच, जमकर की तारीफ
20 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
59 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines