Rohit Sharma Retirement: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को अपने रिटायरमेंट को चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वो सिडनी टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। भारतीय कप्तान ने खराब फॉर्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर रहने का फैसला किया, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह उनके टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट है।
रोहित ने की फ्यूचर को लेकर बात
रोहित ने सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान ब्रॉडकास्टर को दिए गए एक इंटरव्यू में अपने टेस्ट भविष्य के बारे में अटकलों को खत्म कर दिया। शर्मा ने इस इंटरव्यू में निकट भविष्य के लिए अपनी योजनाओं पर भी बात की। रोहित ने कहा कि उन्होंने खराब फॉर्म के कारण केवल इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन से हटने का फैसला किया है और खेल से दूर जाने की उनकी कोई योजना नहीं है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जसप्रीत बुमराह ने छोड़ा मैदान, पहुंचे अस्पताल
मैं इस खेल से दूर नहीं जा रहा हूं- रोहित
रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘यह संन्यास का फैसला नहीं है। मैं इस खेल से दूर नहीं जा रहा हूं। लेकिन मैंने इस मैच से दूर रहने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि मैं बल्ले से रन नहीं बना पा रहा था। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि मैं 2 महीने या 5 महीने बाद रन बना पाऊंगा। मैंने बहुत क्रिकेट देखा है। हर मिनट, हर सेकंड और हर रोज जिंदगी बदलती है। मेरा मानना है कि चीजें बदलेंगी लेकिन साथ ही मुझे रियलिस्टिक भी होना चाहिए। कमेंट्री बॉक्स में बैठे लोग या हाथ में लैपटॉप लेकर लिखने वाले लोग यह तय नहीं करेंगे कि मेरी जिंदगी कैसी होगी।’
यह संन्यास का फैसला नहीं है- रोहित
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बात पर विश्वास नहीं करता कि 6 महीने या 4 महीने में क्या होगा। मैं हमेशा वर्तमान में रहता हूं और सोचता हूं कि अभी क्या करने की जरूरत है। यह संन्यास का फैसला नहीं है। मैं मैच से बाहर हूं क्योंकि मैं फॉर्म में नहीं था। जीवन हर रोज बदलता है और मुझे पूरा विश्वास है कि चीजें बदलेंगी। हालांकि मुझे खुद के प्रति सच्चा होना चाहिए और रियलिस्टिक भी होना चाहिए। मैं समझदार हूं। मैच्योर हूं और 2 बच्चों का पिता हूं। इसलिए मुझे पता है कि कब क्या करना है। आपको यह समझने की जरूरत है कि टीम को क्या चाहिए। अगर आप टीम के बारे में नहीं सोचते हैं तो आप उस तरह के खिलाड़ी नहीं चाहते हैं। हम इसे एक टीम कहते हैं, इसलिए हमेशा इस बारे में सोचें कि टीम को क्या चाहिए।’
यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली की बेटी का कार एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं सना
संबंधित खबरें
'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
17 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
18 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines