India vs Australia ODI Series: टीम इंडिया इस महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. इस दौरे पर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देंगे. हालांकि इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया कप्तान रोहित नहीं बल्कि शुभमन गिल होने वाले हैं. रोहित शर्मा से अब वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई, जिसके बाद वनडे में अब गिल कप्तान होंगे. वहीं इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने बड़ा बयान दिया है.
वनडे सीरीज को लेकर फिंच का बड़ा बयान
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने आईसीसी की वेबसाइट के हवाले से कहा कि “यह एक शानदार सीरीज होने वाली है. मुझे लगता है कि विराट कोहली की वापसी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा. कागजों पर देखें तो ये हमेशा से शानदार मुकाबला रहा है और मैच बराबरी का रहता है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम करेगी.”
ये भी पढ़ें;-वर्ल्ड कप 2027 में खेल सकते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली, बस करना होगा ये काम
आगे उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास तो नहीं है क्योंकि टीम इंडिया एक मजबूत टीम है और ये एक बेहतरीन सीरीज होने वाली है. उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस सीरीज में होना गिल की कप्तानी के लिए भी अच्छा होगा.
शुभमन गिल की कप्तानी पर क्या बोले एरोन फिंच?
आगे शुभमन गिल को लेकर एरोन फिंच ने कहा कि शुभमन गिल ने पहले ही सभी को दिखा दिया है कि वे टी20 और टेस्ट क्रिकेट में कितने अच्छे कप्तान हैं. इसलिए मुझे यकीन है कि वनडे में भी वे कुछ अलग नहीं होंगे. वे एक शानदार खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने कमाल की कप्तानी की थी, अब उनके पास तीनों फॉर्मेट में कप्तानी संभालने का बेहतरीन मौका होगा.
ये भी पढ़ें;-रोहित-कोहली को मिला BCCI से आखिरी अल्टीमेटम? वनडे करियर बचाने के लिए अब करना होगा यह काम!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines