Mohammad Siraj IND vs AUS: क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभार आपका गुस्सा आपके लिए ही हानिकारक साबित हो जाता है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिख रहा है। सिराज ने एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी एक हरकत से खुद के साथ-साथ पूरी टीम की टेंशन बढ़ा दी है। सिराज को मैच खत्म होने के बाद आईसीसी की ओर से अपने बर्ताव के लिए कठोर सजा भी मिल सकती है। टेस्ट के पहले दिन सिराज ने क्या हुई गलती, वो आइए आपको बताते हैं।
गुस्से पर काबू नहीं रख सके सिराज
दरअसल, डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन मोहम्मद सिराज अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके थे। सिराज गेंदबाजी कर रहे थे और अगली गेंद फेंकने के लिए तैयार थे। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने लगभग अपना रनअप भी पूरा कर लिया था। हालांकि, तभी मार्नस लाबुशेन अचानक से क्रीज से हट गए थे। लाबुशेन ने सामने वाली साइट स्क्रीन पर एक फैन को जाते हुए देख लिया था, जिसके चलते वह क्रीज से हट गए थे। लाबुशेन ने यह बात सिराज को इशारों में समझाने की भी कोशिश की थी। मगर कंगारू बैटर का यह अंदाज सिराज को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। सिराज ने गुस्से में आकर गेंद को स्टंप पर दे मारा था। इसके साथ ही वह लाबुशेन को भी कुछ कहते हुए नजर आए थे।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, सिराज को जानबूझकर किसी खिलाड़ी की तरफ कुछ सामान फेंकने या हानि पहुंचने के प्रयास में कड़ी सजा मिल सकती है। मैच रेफरी ने सिराज की यह हरकत जरूर नोट की होगी और अब उनके खिलाफ क्या फैसला लिया जाएगा यह देखना होगा। हालांकि, सिराज द्वारा स्टंप की तरफ फेंकी गई गेंद से लाबुशेन चोटिल नहीं हुए थे और ना ही उन्हें गेंद लगी थी। मगर सिराज ने यह हरकत जानबूझकर की थी, जो उनके खिलाफ जा सकती है।
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
डे-नाइट टेस्ट मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। मिचेल स्टार्क के आगे भारतीय बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। स्टार्क ने छह विकेट चटकाते हुए भारत की पूरी टीम को सिर्फ 180 रन पर ढेर कर दिया। टीम की ओर से नीतीश रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन का योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 86 रन लगा दिए हैं।
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
49 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
59 mins agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines