Pink Ball Record IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है। पर्थ में जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। दूसरा मैच पिंक बॉल से खेला जाना है। साल 2020 में कंगारू टीम के हाथों डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया को इसी मैदान पर शर्मसार होना पड़ा था। यही वजह है कि रोहित की सेना दिन-रात नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है। जबरदस्त तैयारी के बावजूद पिंक बॉल के एक रिकॉर्ड ने भारतीय खेमे को कुछ हद तक टेंशन में डाल रखा है।
पिंक बॉल का रिकॉर्ड दे रहा टेंशन
दरअसल, पिंक बॉल से अब तक कुल मिलाकर 22 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से 18 मैचों में जीत मेजबान टीम के हाथ लगी है। वहीं, 4 मैचों में मैदान मेहमान टीम ने मारा है। यानी पिंक बॉल से घरेलू टीम का ज्यादा बोलबाला रहा है और इसी रिकॉर्ड ने भारतीय खेमे में खलबली मचा रखी है। कंगारू टीम ने कुल मिलाकर 12 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 11 में जीत नसीब हुई है और महज एक ही मैच में टीम को हार झेलनी पड़ी है। पिंक बॉल से अपने दमदार रिकॉर्ड के चलते ही पर्थ में मिली हार के बावजूद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले बुलंद हैं।
टीम इंडिया हुई थी शर्मसार
साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टीम इंडिया ने पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। दूसरी पारी में दिग्गजों से सजा मेहमान टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था और पूरी टीम सिर्फ 36 रन बनाकर ढेर हो गई थी। भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट में नहीं पहुंच सका था। टेस्ट क्रिकेट में यह भारतीय टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। यही वजह है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
23 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
59 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines